हिन्दी के साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा ज्ञानपीठ पुरस्कार

हिन्दी के साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा ज्ञानपीठ पुरस्कार

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हिन्दी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को भारतीय साहित्य के सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शुक्ल छत्तीसगढ़ के पहले लेखक हैं जिन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।भारतीय ज्ञानपीठ के महाप्रबंधक आरएन तिवारी ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार भारतीय भाषाओं में उत्कृष्ट साहित्य रचने वाले रचनाकारों को प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत 11 लाख रुपये की राशि, वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

उन्होंने बताया कि सुप्रसिद्ध कथाकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रतिभा राय की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई प्रवर परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष 2024 के लिए 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रतिष्ठित हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को प्रदान किया जाएगा।

बैठक में चयन समिति के अन्य सदस्य माधव कौशिक, दामोदर मावजी, प्रभा वर्मा, डॉ अनामिका, डॉ. ए. कृष्णा राव, प्रफ्फुल शिलेदार, डॉ जानकी प्रसाद शर्मा और ज्ञानपीठ के निदेशक मधुसूदन आनन्द शामिल थे। यह सम्मान उन्हें हिंदी साहित्य में उनके अद्वितीय योगदान, सृजनात्मकता और विशिष्ट लेखन शैली के लिए प्रदान किया जा रहा है। यह हिन्दी के 12वें साहित्यकार है जिन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
रायपुर । रायपुर में आज शुक्रवार काे आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना...
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब