अटल बिहारी की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

अटल बिहारी की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

रांची। भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सोमवार को 100वीं जयंती है। भाजपा उनकी जयंती को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। यह जानकारी रविवार को कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक बबन गुप्ता ने दी। गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में सभी बूथों सहित शक्ति केंद्र एवं सांगठनिक जिला स्तर पर भव्यता के साथ सुशासन दिवस को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश के नेता, सांसद, विधायक गोष्ठी के मुख्यवक्ता होंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर अटल बिहारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा के लिए गोष्ठी, काव्यांजलि का आयोजन किया गया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सरायकेला खरसावां, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी जमशेदपुर महानगर में और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची महानगर में संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

इनके अलावा रांची ग्रामीण जिला में प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, गुमला में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, लोहरदगा में प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, खूंटी में अविनेश कुमार सिंह, रामगढ़ में बालमुकुंद सहाय, सिमडेगा में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा एवं मुनेश्वर साहू, चाईबासा में डॉ अरुण उरांव, पूर्वी सिंहभूम में जेबी तुबिद, गोड्डा में विधायक अनंत कुमार ओझा, दुमका में केदार हाजरा, साहेबगंज में लुइस मरांडी, देवघर में सांसद सुनील कुमार सिंह, पाकुड़ में विनोद शर्मा, जामताड़ा में सरोज सिंह, हजारीबाग में रविंद्र कुमार राय, बोकारो में गणेश मिश्र, धनबाद में ग्रामीण सांसद समीर उरांव और गिरिडीह में विधायक बिरंची नारायण संबोधित करेंगे।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बार बार चुनाव कराये जाने से रोक लगने पर पैसे की बर्बादी बचेगी--सांसद नवीन जैन बार बार चुनाव कराये जाने से रोक लगने पर पैसे की बर्बादी बचेगी--सांसद नवीन जैन
    फिरोजाबाद, महानगर द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन फिरोजाबाद क्लब लिमिटेड में आयोजित किया
सपा के जिला कार्यालय पर पहलगाम हमले की निंदा कर मृतको को श्रद्धांजलि अर्पित की
स्कूल चलो अभियान के तहत नये बच्चों का स्कूल में कम दाखिला हुआ है--जिलाधिकारी
समुचित विकास व पारदर्शी प्रशासन ही मुख्य उदेश्य : जिलाधिकारी 
पहले दिन नए डीएम का मंडलीय जिला चिकित्सालय पर छापा
बागीचे में मिली स्कूल शिक्षिका की लाश, चार दिन से थी लापता
पौड़ी के पैठाणी व भिताई मल्ली में कार खाई में गिरी, दो की मौत...