बाबूलाल ने महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ किया संवाद किया, योजनाओं की दी जानकारी

शक्ति वंदन, स्वयं सहायता समूह और एनजीओ संपर्क अभियान की कार्यशाला आयोजित

बाबूलाल ने महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ किया संवाद किया, योजनाओं की दी जानकारी

रांची। महिला वोटरों से संपर्क साधने के लिए भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर शक्ति वंदन कार्यक्रम चला रही है। हरमू पटेल धर्मशाला में शनिवार को शक्ति वंदन एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश की महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद किया और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई प्रकार की विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का सीधा लाभ महिलाओं तक पहुंचे इसके लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। मरांडी ने कहा कि कहा कि नारी शक्ति को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री ने विशेष सत्र बुलाकर महिलाओं को आरक्षण देते हुए विशेष कानून पास किया है।

शक्ति वंदन कार्यक्रम के माध्यम से 10 करोड़ महिलाओं तक पहुंचेगी भाजपा: लाजवंती झा
शक्ति वंदन अभियान की राष्ट्रीय प्रभारी सह बिहार की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने कहा कि 2024 में महिला वोटर्स का प्रतिशत बढ़े इसके लिए इस अभियान में तेजी से कार्य करना है। झा ने कहा कि इस अभियान के तहत देश भर की 10 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम की प्रदेश प्रभारी एवं हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से 30 लाख स्वयं सहायता समूह की बहनों से मिलना है और उनको मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताना है। प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं कार्यशाला में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी एवं संयोजक आदि उपस्थित रहे।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मंत्री ने दिव्यांगजनों के बीच किया मोटर युक्त बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण मंत्री ने दिव्यांगजनों के बीच किया मोटर युक्त बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण
अररिया।बिहार सरकार के उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा के द्वारा जिले के दस दिव्यांगजनों के बीच...
पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
बिहार के मोतिहारी में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हुई तैयारी बैठक
सदर अस्पताल में परिवार नियोजन मेला का हुआ उद्घाटन
कांवड़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने जारी किए फोन नंबर
‘ग्राम स्वराज-अंत्योदय’ की कल्पना से दूर मुख्यालय के नजदीकी गांव
युक्तियुक्तकरण नीति निरस्त करने सड़क पर उतरकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपी चिट्ठी