रमजान चीनी मिल भ्रष्टाचार केस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज और पुत्र हमजा बरी

रमजान चीनी मिल भ्रष्टाचार केस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज और पुत्र हमजा बरी

इस्लामाबाद । लाहौर की भ्रष्टाचार निरोधक अदालत के जज सरदार इकबाल डोगर ने आज प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा शहबाज को रमजान चीनी मिल भ्रष्टाचार केस में बरी कर दिया। जज डोगर ने सोमवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह केस तब का है जब शहबाज शरीफ पंजाब के मुख्यमंत्री थे।

पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र द न्यूज इंटरनेशनल की खबर के अनुसार, शहबाज पर बेटों के स्वामित्व वाली रमजान चीनी मिल की सुविधा के लिए कराए गए निर्माण पर सार्वजनिक धन (500 मिलियन रुपये) का उपयोग करके अधिकार के दुरुपयोग का आरोप लगा था। निचली अदालत ने शहबाज और हमजा को 2019 में इस केस में दोषी ठहराया था। इसके बाद राष्ट्रीय जवाबदेही अध्यादेश 1999 में संशोधन किया गया। फिर सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से इसे सितंबर 2024 में लाहौर की भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री शहबाज और 10 अन्य को नवंबर 2023 में आशियाना-ए-इकबाल हाउसिंग स्कीम केस में लाहौर की एक जवाबदेही अदालत बरी कर चुकी है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस काे जयंती पर किया याद मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस काे जयंती पर किया याद
भाेपाल। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् रासबिहारी बोस की जयंती पर नमन किया है। इस दौरान...
पश्चिम मेदिनीपुर के गांव में पसरा सन्नाटा, नाबालिग की आत्महत्या के बाद गांव छोड़ भागे पुरुष
राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
सुरक्षा बलों ने मणिपुर से किए तीन उग्रवादी गिरफ्तार
एनीकट से महामाया मंदिर तक लगे 10 सोलर लाइट्स बलरामपुर में एक माह के अंदर खराब
आज से भारत से मात खाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चार देशों की यात्रा पर
 दिल्ली में आज मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल