भीषण आतंकी हमला, जिहादियों ने 100 से ज्यादा लोगों को मारा

भीषण आतंकी हमला, जिहादियों ने 100 से ज्यादा लोगों को मारा

बुर्किना फासो :दुनिया के विभिन्न देशों में लगातार आतंकी घटनाएं सामने आ रही हैं। अब उत्तरी बुर्किना फासो में बड़ा आतंकी हमला हुआ है जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत होने की संभावना है। सहायता कर्मी और स्थानीय निवासियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मारे गए लोगों में अधिकतर सैनिक थे। ये हमला  सुबह  हुआ है। जिहादी समूह ने एक सैन्य अड्डे और लंबे समय से घेरे गए रणनीतिक शहर जिबो समेत कई जगहों को निशाना बनाया है।
 
इस संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी
उत्तरी बुर्किना फासो में ये आतंकी हमला अल-कायदा से जुड़े एक जिहादी समूह- जमात नस्र अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन या JNIM ने किया है। संगठन ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी भी ली है। ये आतंकी संगठन अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में सक्रिय माना जाता है। बता दें कि बीते कुछ समय से बुर्किना फासो को  हिंसक उग्रवाद के लिए वैश्विक हॉटस्पॉट के रूप में जाना जा रहा है।
 
8 इलाकों पर एक साथ हमला
बुर्किना फासो की आबादी करीब 23 मिलियन की है। ये देश अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में स्थित है जो कि फिलहाल सुरक्षा संकट से बुरी तरह प्रभावित है। रविवार को आतंकियों ने सुबह 6 बजे अलग-अलग जगहों पर एक साथ आतंकी हमलों की शुरुआत की थी। आतंकियों ने बुर्किना फासो वायु सेना को तितर-बितर करने के लिए एक साथ आठ इलाकों पर हमला किया था।
 
जिबो में हुआ मुख्य हमला
AP के मुताबिक, आतंकियों ने मुख्य हमला जिबो में किया। उन्होंने वहां पर सैन्य शिविरों और रूप से आतंकवाद निरोधी यूनिट के कैंप पर हमला करने से पहले शहर के सभी एंट्री गेट्स पर कंट्रोल हासिल कर लिया था। बता दें कि इससे पहले भी जिबो शहर पर हमला हुआ था। लेकिन तब सुरक्षा बलों ने चरमपंथियों को सफलतापूर्वक बाहर खदेड़ दिया था।

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां