डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से दुनिया के सभी देश हैरान

13 साल के बच्चे को बना दिया सीक्रेट सर्विस एजेंट

डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से दुनिया के सभी देश हैरान

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने फैसले से पूरी दुनिया को चौंकाते रहते हैं। इस बार फिर उन्होंने अपने फैसले से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ट्रंप ने मंगलवार को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए जहां पारस्परिक टैरिफ से लेकर अमेरिका में गोल्डन एज की वापसी जैसे मामलों पर चर्चा की, वहीं इसी दौरान उन्होंने एक 13 साल के बच्चे डी जे डेनियल को अमेरिका के सीक्रेट सर्विस का एजेंट बनाए जाने का घोषणा कर दी है। 
 
ट्रंप की बड़ी घोषणा
ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस के निदेशक शॉन करम से आधिकारिक तौर पर डीजे डेनियल को सीक्रेट सर्विस एजेंट के रूप में नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ने कहा, 'आज रात डीजे हम आपको सबसे बड़ा सम्मान देने जा रहे हैं। मैंने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर शॉन करन से कहा है कि आपको आधिकारिक तौर पर सीक्रेट एजेंट बनाएं।' ट्रंप के इस ऐलान के बाद अमेरिकी कांग्रेस तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी और इस दौरान डीजे डेनियल भी कांग्रेस में मौजूद रहे। राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें लेकर इतना बड़ा ऐलान किया और तुरंत बाद ही डेनियल को गोद में भी उठा लिया।
 
कौन हैं डीजे डेनियल, जिसे ट्रंप ने बनाया सीक्रेट एजेंट
बता दें कि 13 साल के डीजे डेनियल कैंसर सर्वाइवर है। डेनियल को ब्रेन कैंसर है और साल 2018 में इस बारे में पता चला था। डॉक्टर्स ने कहा था कि वह सिर्फ पांच महीने तक ही जिंदा रह पाएंगे, हालांकि, डॉक्टर्स की उस बात को अब छह साल बीत चुके हैं लेकिन डीजे डेनियल अबतक बिल्कुल स्वस्थ हैं। ट्रंप ने उनके बारे में बताया कि डीजे हमेशा से ही पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखते थे, लेकिन डॉक्टर ने कहा था कि उनके पास सिर्फ पांच महीने का ही समय है। इसके बावजूद लाख मुश्किलों से लड़कर आज डीजे सबके सामने खड़े हैं और अब सीक्रेट एजेंट बनेंगे।
 
 

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भारतीय न्याय व्यवस्था की चुनौतियों पर सीजेआई ने जताई चिंता भारतीय न्याय व्यवस्था की चुनौतियों पर सीजेआई ने जताई चिंता
हैदराबाद। देश के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने भारतीय न्याय व्यवस्था की चुनौतियों पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा...
फ्यूल स्विच बंद होने से हुआ एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त
सीएम योगी ने शहीदी पर्व की संदेश यात्रा का किया स्वागत
दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
अपनी 02 नाबालिग पुत्रियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पिता को किया गया गिरफ्तार
थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
श्रावण मास /काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा शिव मन्दिर का निरीक्षण किया गया, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश