कृषक राजकीय पौधशालाओं से पौधों को निर्धारित मूल्य पर प्राप्त करें-सुनील कुमार शर्मा

कृषक राजकीय पौधशालाओं से पौधों को निर्धारित मूल्य पर प्राप्त करें-सुनील कुमार शर्मा

प्रतापगढ़।जिला उद्यान अधिकारी, प्रतापगढ़  सुनील कुमार शर्मा ने अवगत कराया है कि निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ के पत्रांक 21/पौधशाला-140ए/ 2025-26/दिनांक 15 मई, 2025 के द्वारा विभागीय राजकीय पौधशालाओं पर उत्पादित फलदार पौधों की दरें पुनरीक्षित एवं अनुमोदित की गयी है। यह दरें 01 अप्रैल, 2025 से लागू होंगी, जो निम्नवत हैः-कलमी फलदार पौध यथा-आम कलमी (समस्त प्रजातियंा) मूल्य रू0 85/- प्रति पौध, अमरूद कलमी (समस्त प्रजातियंा) मूल्य रू0 65/- प्रति पौध, आंवला कलमी (समस्त प्रजातियंा) मूल्य रू0 65/- प्रति पौध, कटहल कलमी (समस्त प्रजातियं) मूल्य रू0 60/- प्रति पौध, बेल कलमी (समस्त प्रजातियंा) मूल्य रू0 62/- प्रति पौध, बीजू पौधे यथा-आम, अमरूद, कागजी नींबू, करौंदा, कटहल, आंवला बीजू पौधे मूल्य रू0 15/- प्रति पौध एवं पपीता (गायनोडायोसियस) मूल्य रू0 28/- प्रति पौध है। जिसमें विक्रय दर पौधशाला स्तर की है, इसमें ढुलाई व्यय सम्मिलित नही है। कृषक राजकीय पौधशाला (मु0) एवं राजकीय पौधशाला नरायनपुर प्रतापगढ़ से सम्पर्क कर नकद मूल्य पर कलमी व बीजू पौध प्राप्त कर सकते है। किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, प्रतापगढ़ से सम्पर्क किया जा सकता है।   
                  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ओजस्व सिंह को डीजीपी ने किया सम्मानित, कर्तव्यनिष्ठा पर मिला सम्मान  ओजस्व सिंह को डीजीपी ने किया सम्मानित, कर्तव्यनिष्ठा पर मिला सम्मान
बस्ती - पुलिस महकमे में अपनी अद्वितीय कार्यशैली, अटूट निष्ठा और अथक परिश्रम के लिए जाने जाने वाले बस्ती जनपद...
चौपाल में दिया उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के योजनाओें की जानकारी
चरित्र निर्माण शिविर में बच्चों को कराया आसन प्राणायाम
आंदोलन की भी एक लक्ष्मणरेखा होती है, नौकरी से बर्खास्त शिक्षकों को ममता बनर्जी की नसीहत
मौरम से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक व क्लीनर घायल
नवाबगंज टोल प्लाज़ा पर नियमों की अनदेखी, व्यवस्था पर उठे सवाल
रेवाड़ी में ग्रैप-वन की पाबंदियां लागू