साड़ी में जाह्नवी कपूर ने बरपाया कहर...

साड़ी में जाह्नवी कपूर ने बरपाया कहर...

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सुपरस्टार जाह्नवी कपूर न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए, बल्कि फिटनेस और फैशन के वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

अब एक बार फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में उनकी मस्त अदाएं देख फैंस भी घायल हो गए हैं। इस पोस्ट पर वह खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल भी हो गया है।

जाह्नवी ने साड़ी में बरपाया कहर
जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साड़ी में कई तस्वीरें शेयर की हैं। पेस्टल कलर की सिल्वर सेक्विन वाली साड़ी में एकट्रेस कहर ढाने वाले एक्सप्रेशन्स और पोज देते हुए नजर आ रही है। साड़ी में उनका हॉट और गॉर्जियस लुक देखने लायक है।

साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने सटल मेकअप करके अपने लुक को पूरा किया है। जाह्नवी कपूर ने पेस्टल कलर की साड़ी के साथ कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स और हाथों में रिंग पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों में बन बनाया है।

शिखर पहाड़िया ने किया कमेंट
जाह्नवी कपूर के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी कमेंट किया है। शिखर ने कमेंट में लिखा 'हाय मेरे लाडू'। इसके अलावा उनके किसी फैंस ने हॉट लिखा, तो किसी ने ब्यूटी और फायर।

 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सोनीपत: भाजपा मीडिया प्रमुख बने डॉ. राममेहर राठी ने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया सोनीपत: भाजपा मीडिया प्रमुख बने डॉ. राममेहर राठी ने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया
सोनीपत। भाजपा जिला गोहाना की कार्यकारिणी में धनाना निवासी डॉ. राममेहरराठी को मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के...
पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव
नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत में उमड़े श्रद्धालु
फतेहाबाद : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी का आरोपी गुरूग्राम से गिरफ्तार
अभाविप ने कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की
गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में नए सत्र में छात्रों के प्रवेश पर रोक, हाइकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा बच्चों का क्या है दोष
पिस्टल और तमंचे के साथ दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे