भाकियू टिकैत ने लगाया कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप

थाने पर प्रदर्शन करते किसान संगठन के कार्यकर्ता।

भाकियू टिकैत ने लगाया कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप

थाने के बाहर जुटे कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैैैत ने कार्यकर्ताओं का उत्पीडन किये जाने का आरोप लगाया है। थाने के बाहर जुटे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस उत्पीड़न के विरोध में थाना शेरगढ़ का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, उत्तर प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार ने संयुक्त रूप से कहाकि मथुरा जनपद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। जनपद में किसानांे की आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने का काम प्रशासन कर रहा है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पर झूठी एफआईआर की जा रही है। पूर्व में मथुरा महानगर में विद्युत विभाग द्वारा कार्यकर्ताओं पर झूठी एफआईआर की गई। भाकियू टिकैैत के कार्यकर्ता लाखन के साथ भी शेरगढ़ थाने पुलिस द्वारा उत्पीड़न किया गया था। घटनाक्रम से राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को अवगत कराया जाएगा। मथुरा जनपद में जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ी पंचायत की जाएगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, गजेंद्र सिंह गावर, जगदीश परिहार, चौधरी धीरी सिंह, राजवीर नेताजी, भगवान दास निषाद, निजाम खान, प्रदीप जरेलिया, विनोद निषाद, देवेंद्र पारसौली, अनुज प्रधान, गणेश तोमर आदि मौजूद रहे।



Tags: Mathura

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां