आशीष श्रीवास्तव दुबारा हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ,कार्यकर्ता खुशी से झूमे

आशीष श्रीवास्तव दुबारा हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ,कार्यकर्ता खुशी से झूमे

प्रतापगढ़। रविवार को ज़िला कार्यालय भाजपा, प्रतापगढ़ सिटी दोपहर 2 बजे जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ घोषणा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला चुनाव अधिकारी प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना मिश्रा, चुनाव पर्यवेक्षक प्रयाग नगर निगम के महापौर गणेश केसरवानी  रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्ज्वलन कर वंदेमातरम गीत से प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह सहचुनाव अधिकारी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये गणेश केसरवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उन्मुख पार्टी है। इसमें सभी काम आम सहमति से ही तय होता है इसमें कोई कार्यकर्ता छोटा बड़ा नही है। यहॉं दरी बिछाने वाला मंच के नीचे बैठने वाला कार्यकर्ता भी कभी भी किसी शीर्षस्थ पद पर पहुॅंच सकता है।
अर्चना मिश्रा ने जोर दार उद्घोष कराते हुये सभी कार्यकर्ता का अभिवादन कर विगत 4 माह से जनपद में आपने कार्य करने के दौरान हुये अनुभव को साझा करते हुये जिलाअध्यक्ष आषीश श्रीवास्तव के नाम की घोषणा की जिससे सभी कार्यकर्ता खुशी से भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाये और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिवादन किया।
कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, ओमप्रकाश त्रिपाठी, केके सिंह पूर्व विधायक धीरज ओझा सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य अवधेश मिश्रा ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव, अशोक सरोज, रामआसरे पाल, राघवेन्द्र शुक्ला, प्रतिभा सिंह, रूची केशरवानी, रजत सक्सेना, राजेश मिश्र राजन, आशुतोष सिंह सभासद, और क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण ज़िला पदाधिकारी, जिले में निवास करने वाले जनप्रतिनिधि गण, वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारी, जिले में निवासी राष्ट्रीय, प्रदेश और क्षेत्र के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष वा ज़िला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

नहीं रहे राज्य सूचना आयुक्त गिरजेश चौधरी नहीं रहे राज्य सूचना आयुक्त गिरजेश चौधरी
लखनऊ। लखनऊ में मुंशी पुलिया के पास मानस विहार निवासी उत्तर प्रदेश में राज्य सूचना आयुक्त गिरजेश चौधरी का दिल...
अमेरिका के इलिनोइस टेक का कैंपस भारत में खुलेगा, पांच विदेशी विवि भी कतार में
पिहानी में अवैध खनन पर पुलिस का एक्शनः
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ पटना से जमालपुर MR स्पेशल ट्रेन से जाते
पिहानी में अवैध बसों पर कार्रवाई: बिना फिटनेस वाली 6 बसें सीज,
पिहानी में अवैध पेड़ कटाई का खेल
लखनऊ यूपी के हर विधानसभा क्षेत्र में एक मिनी स्टेडियम और हर मंडल में स्पोटर्स कॉलेज बनाए जाएं : मुख्यमंत्री योगी