डॉक्टर ने पत्नी समेत दो बच्चों को मारकर खुद को लगाई फांसी

आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा ने घटना स्थल का लिया जायजा

डॉक्टर ने पत्नी समेत दो बच्चों को मारकर खुद को लगाई फांसी

लालगंज/रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लालगंज क्षेत्र में बनी रेल कोच फेक्ट्री में कार्यरत एक डॉक्टर ने  पत्नी समेत दो बच्चों को मारकर  खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर  पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिक टीम ने जाँच पड़ताल की। बताया जा रहा है डॉक्टर मानसिक रूप से परेशान था। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक रेल कोच फेक्ट्री में 2017 बैच  के असिस्टेंट डिवीजन मेडिकल ऑफिसर (आई स्पेशलिस्ट ) डॉ अरुण सिंह अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
 
जो डिप्रेशन की बीमारी से ग्रस्त थे। मौत से पहले कई तरह के इंजेक्शन लेने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया बच्चों को नशे की कुछ चीजें खिलाकर बेहोश किया गया। जिसके बाद उनके सिर पर प्रहार करके मारा गया। फिर डॉक्टर द्वारा अपनी नशों को काटने का भी प्रयास किया गया। सफल न होने पर बाद में डॉक्टर ने कुर्सी की मदद से खुद को फांसी लगा ली। मौके पर 2 बच्चों के साथ साथ डॉक्टर की पत्नी का शव भी बरामद हुआ है। बच्चों में एक लड़की है जिसकी उम्र 14 वर्ष है तो वहीं लड़के की उम्र 4 साल बताई जा रही है।
 
पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया । बताया जा रहा है कि पिछले 2 दिन से डॉक्टर साहब अस्पताल नही गए और ना ही किसी प्रकार का संपर्क हो पाया। तब उनके सहकर्मी उन्हें ढूंढते हुए यहाँ घर पहुंचे तो घर के अंदर की घटना की जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस ने चारों शवाे को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।
 
बुधवार को आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा, जिला पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी व अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री लालगंज पहुंचकर घटना की जानकारी ली और कहा है छानबीन की जा रही है। घटना की जांच कर विधिक कार्यवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों का कहना है कि डॉक्टर अरुण कुमार सिंह अत्यंत सरल व शांति स्वभाव के थे। डॉ. अरुण सिंह पुत्र  कैलाश सिंह,  पत्नी-अर्चना सिंह,पुत्री अदिवा 12वर्ष और लड़का आरव 4 वर्ष का है। निवासी फरदहा पोस्ट घाटमपुर थाना अहरौरा तहसील चुनार जनपद मिर्जापुर के रहने वाले हैं ।
 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त
अवैध क़ब्ज़ा करनेवालों दर्जनों के पास मिला आसाम का आधार कार्ड , पुलिस मामले की जांच में जुटी
सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुजुर्ग जूती कारीगर को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट