आज का राशिफल 26 अप्रैल 2024: इन्हें सफलता मिलेगी

आज का राशिफल 26 अप्रैल 2024: इन्हें सफलता मिलेगी

मेष 
गर्मी से बचकर रहें और पानी भरपूर पियें। सेहत का ध्यान रखें। दूसरों पर ज्यादा दबाव डालने से आपको बचना चाहिये। शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं। अपनी दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें। ज्यादा भागदौड़ के कारण पैरो में दर्द हो सकता है।

वृष  
 अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।वैवाहिक जीवन में आनन्द का अनुभव करेंगे। रियल एस्टेट से आपको धन लाभ होगा। कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। आपके सभी काम समय पर पूर्ण होंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट्स पर आप धन निवेश कर सकते हैं।

मिथुन   
परिजनों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें।अपनी कार्यशैली में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। ससुराल में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क  
आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे। परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज आपको अपच की समस्या हो सकती है। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों की नये विषयों के अध्ययन में रुचि होगी।

सिंह 
 भरोसेमन्द लोग ही आपको धोखा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र का तनाव आपके घर पर भी प्रभाव डाल सकता है। इसीलिये किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनायेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
कन्या  
राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। करियर के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। अपने मन की करें दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। नये मित्र बन सकते हैं।

तुला  
पड़ोसियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने वाली है। सन्तान की उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक
 रुका हुआ धन आपको मिल सकता है।  घर पर आराम करने की योजना बना सकते हैं।व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कमीशन से सम्बन्धित कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा।

धनु 
 किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।सेहत खराब हो सकती है।  विदेश में रह रहे लोगों को वीजा आदि को लेकर कुछ समस्या होगी। नशे वाले पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें। योग और प्राणायाम से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर 
 आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमन्द लोगों की सेवा में मन लगायेंगे। अटके हुये कार्यों को पूरा करने का तनाव हो सकता है। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे।

कुंभ  
 और किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे सन्तान को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। बहु प्रतीक्षित कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है।

मीन 
 बिना माँगे किसी को राय न दें।आज सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग के लोग आपके विचारों और भावों को काफी महत्व देंगे। जीवनसाथी को दिया हुआ वचन पूरा कर सकेंगे। पुराना लोन आज चुकाने की कोशिश करेंगे। आपका दृष्टिकोण काफी सकारात्मक रहेगा।

पं सुभाषपाण्डेय  

Tags: Rashifal

About The Author

Latest News

बूथ अध्यक्ष है संगठन की रीढ़ व ताकत : गोविन्द नारायन शुक्ला बूथ अध्यक्ष है संगठन की रीढ़ व ताकत : गोविन्द नारायन शुक्ला
मेनका बोली हर बूथ पर 425 वोट और 65% मतदान के लिए जुटे कार्यकर्ता
26 को होगा इण्डियाज मिस्टर एंड मिस फेस प्रतियोगिता
महापुरुषों को सदैव याद किया जाना चाहिए :--शीतला प्रसाद त्रिपाठी 
उत्तर प्रदेश राज्य के ग्रीन एंबेसडर बनाए गए अजय क्रांतिकारी
महिला थाना द्वारा 02 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता
बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला
लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी सम्पन्न कराने के दृष्टिगत  प्रेक्षक(सामान्य) का जनपद में हुआ आगमन।