उत्तर प्रदेश राज्य के ग्रीन एंबेसडर बनाए गए अजय क्रांतिकारी

उत्तर प्रदेश राज्य के ग्रीन एंबेसडर बनाए गए अजय क्रांतिकारी

ब्रजेश त्रिपाठी

प्रतापगढ़।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के पर्यावरण के प्रति समर्पण,त्याग और उनके द्वारा किए जा रहे सार्थक प्रयासों को दृष्टिगत रखते हुए निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को उत्तर प्रदेश राज्य का ग्रीन एंबेसडर बनाया गया है। निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के सीईओ/फाउंडर डा. नीरज गुप्ता ने प्रमाण-पत्र जारी कर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को उत्तर प्रदेश राज्य में पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण के प्रति आम जनमानस में जन जागरूकता फैलाने के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

IMG-20240505-WA0007ग्रीन एंबेसडर बनाए जाने पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी है।पर्यावरण सेना निरंतर नव प्रयासों से लोगों को जलवायु संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूक कर रही है।उन्होंने कहा कि ग्रीन एंबेसडर के रूप में मिली जिम्मेदारी का हरित स्वागत करते हैं।आगे उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर हर हाल में पर्यावरण को बचाने की दिशा में व्यवहारिक कार्य करना होगा।उन्होंने सभी से पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने की अपील की और भारत सरकार के मिशन 'लाइफ' से जुड़कर जीवन में बदलाव लाते हुए पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने का आह्वान किया।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर
    * बैठक करते डीएम एसपी व अन्य ‎आगामी त्यौहारों/पर्वों पर साम्प्रदायिक  सद्भाव, शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत
मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार पर तस्कीन अहमद ने कहा-हमने दबाव में आकर गलत फैसले लिए
विंबलडन 2025: अल्कराज़ ने क्वालिफायर ऑली टार्वेट को हराया, तीसरे दौर में बनाई जगह
भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
आज से भोपाल में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा, पहले निकलेगी भव्य कलश यात्रा
राडुकानु ने पूर्व चैंपियन वोंद्रोशोवा को हराया, तीसरे दौर में सबालेंका से होगी भिड़ंत