मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर

मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर

 
*
IMG-20250703-WA0002
बैठक करे डीएम एसपी व अन्य
आगामी त्यौहारों/पर्वों पर साम्प्रदायिक  सद्भाव, शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित महर्षि दधीचि सभागार में बुधवार को जनपदीय पीस कमेटी/शान्ति एवं कानून व्यवस्था संबंधी बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान आगामी पर्वों एवं त्योहारों के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा अभी तक की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाये। उन्होंने अपेक्षा की कि किसी भी नई परम्परा की शुरुआत न की जाये। ताज़िए की ऊंचाई निर्धारित ऊंचाई से अधिक न रखी जाये। बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों द्वारा उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिन पर प्रशासन द्वारा गंभीरतापूर्वक विचार किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभी उपस्थितजनों ने जनपद में शांति एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने हेतु प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। 
 ‎जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन हेतु पूर्ण तैयारी सुनिश्चित की जाए। ताजिया की ऊंचाई निर्धारित सीमा से अधिक न हो, और डीजे पर केवल धार्मिक भजन/संगीत का ही प्रयोग हो। किसी भी धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले संगीत को न बजाया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि संबंधित अधिकारी डी0जे0 संचालकों के साथ बैठक कर नियमों से अवगत करा दें। अधिकारीगण अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। विभिन्न समुदायों के बीच समन्वय एवं संवाद बनाए रखने हेतु अधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सम्बंधित मार्गों को गड्ढा मुक्त किया जाए। ‎जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता एवं प्रकाश हेतु प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। 
 मंदिरों एवं कावड़ मार्गों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सी0सी0टी0वी0 की भी व्यवस्था करने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। घाटों पर चेतावनी बोर्ड के साथ प्रकाश की व्यवस्था, ट्रासफार्मर के आस-पास सुरक्षात्मक उपाय किये जायें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये। 
 ‎बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। कोई भी कार्य गैर-पारंपरिक या विवादित तरीके से न किया जाए। आयोजकों को चेतावनी देते हुये कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर जवाबदेही तय की जाएगी, इसलिये नियमों का पूर्णतया पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित मांस/मछली की दुकानों पर एस0ओ0पी0 का पालन सुनिश्चित किया जाये। 
 ‎बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश कुमार सहित समस्त उप जिलाधिकारीगण, पुलिस उपाधीक्षकगण, जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए सम्भ्रांत नागरिकगण, शांति समिति के सदस्यगण व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां