प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति हुई है बेहतर - नन्द गोपाल गुप्ता

प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति हुई है बेहतर - नन्द गोपाल गुप्ता

बस्ती - महादेवा विधानसभा के बोकनर में स्थित निजी मैरज हाल में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने रविवार को सम्बोधित करते हुए विजय शंखनाद किया। कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में चार सौ पार के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार बनने जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा की आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है, जिससे प्रदेश में निवेश भी आया है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया की देश में एक भी व्यक्ति भूखा न रहे, इसी के चलते गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ा दिया गया है। इसके इतर पीएम मोदी के नेतृत्व में आज आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाती है। कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। राम मंदिर और धारा 370 इसके उदाहरण हैं। हमारा भारत दुनिया की नजरों में कमजोर भारत नहीं रहा है। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन अगर कोई हमें छेड़ता है तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। उज्जवला योजना के तहत घर-घर सिलेंडर पहुंचा दिए हैं, साथ ही गांव में बिजली देने का काम किया है, आगे आने वाले समय में एक भी ऐसे परिवार नहीं बचेगा जिसके पास अपनी छत नहीं होगी। सबको पक्का घर मिलेगा।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा 2024 का चुनाव देश-दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र है, साथ ही कौतुहल और आश्चर्य का विषय भी। कौतुहल और आश्चर्य इस बात का विषय लेकर है कि विरोध उस हद तक जा चुका है कि भारत विरोधी तत्वों का ध्रुवीकरण हो रहा है। पूरी लड़ाई राष्ट्र सापेक्ष और राष्ट्र निरपेक्ष के बीच सिमटती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्ष तक वह आस्था में खलल नहीं डाल पाए। इन परिस्थितियों में भाजपा के प्रत्येक बूथ अध्यक्ष का दायित्व बनता है कि वह प्रधानमंत्री मोदी के उस संकल्प के साथ जुड़े जिस संकल्प के साथ मोदी ने कहा था बूथ जीता तो चुनाव जीता।

इस मौके पर लोकसभा प्रभारी सेतभान राय, पूर्व विधायक रवि सोनकर, केडी चौधरी, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र गौड़, अश्वनी उपाध्याय, संयोजक महेश सोनकर, राम चरन चौधरी, अमृत कुमार वर्मा, मण्डल, दिलीप पाण्डेय, अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, दुर्गेश अग्रहरी, विवेकानन्द शुक्ल, प्रेम प्रकाश चौधरी, परमानन्द सिंह, अमरेश पाण्डेय, रघुनाथ सिंह, अनुराग पाल राजन, चन्द्रशेखर मुन्ना, अवधेश सिंह, अनुराग शुक्ल, सियाराम वर्मा, बाल कृष्ण त्रिपाठी, विष्णु शुक्ल, जगदीश शुक्ल, नरेन्द्र सिंह, मोहन्ती दुबे, पंकज शुक्ल, दीपक सोनी, नीरज पाण्डेय, अश्वनी श्रीवास्तव सहित बूथ अध्यक्ष शक्ति केन्द्र संयोजक प्रभारी व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जबरन ट्रेन रोके जाने पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को किया गिरफ्तार जबरन ट्रेन रोके जाने पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को किया गिरफ्तार
अररिया। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के विरोध में महागठबंधन दलों की ओर से किए गए बिहार बंद के...
तुर्किये के विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे
बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के दस राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध
सुरक्षाबलों ने अफगानिस्तान की सीमा पर आठ आतंकी मार गिराए
अमेरिका में संघीय कर्मचारियों की छंटनी का रास्ता साफ
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट जमा किया