हवा, आंधी नहीं इस बार मोदी का चल रहा तूफान : केशव मौर्य

हवा, आंधी नहीं इस बार मोदी का चल रहा तूफान : केशव मौर्य

मलिहाबाद, लखनऊ। महमूदनगर स्थित रजवाडा लॉन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर तीखे वार किये। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि 2014  में मोदी जी हवा, 2019 में आंधी तो 2024 में तूफान चल रहा है। इस तूफान के आगे किसी के टिकने की औकात नहीं है। पूर्व की सरकार में केन्द्र सरकार से लाभार्थियों को 100 रुपये में से मात्र 15 रुपये ही मिलते थे। बाकी 85 रुपये बीच के लोग ही खा जाते थे लेकिन मोदी जी ने सीधी पात्रों के खाते में रुपये डालने का काम किया। जिससे लोगों को पूरा रुपया मिल रहा है। 2014 से 2024 तक 34 लाख करोड़ रुपये सीधी लाभार्थियों के खाते में डाले गये है।
 
पूर्व की सरकारों में 5 लाख करोड़ रुपया ही लोगों को मिलता था शेष 29 लाख भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। डिप्टी सीएम ने बूथ अध्यक्षों में जोश भरते हुऐ कहा कि पूरे देश में मोदी जी बज रहा डंका, सपा,बसपा व कांग्रेस की जल रही लंका। उन्होंने लोगों 400 पार का नारा देते हुऐ लोगों से अपील की कि मोहनलालगंज से कौशल नहीं मोदी-योगी व केशव प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ रहे है। केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि आज सपा,कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियां कहती है भाजपा संविधान का अपमान कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 1975 में संविधान का अपमान करने का काम किया था। विपक्षी पार्टियां यह नहीं चाहती है कि तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने।
 
क्यूंकि विपक्षी पार्टियां जनविरोधी है। वह सबका विकास होता नहीं देखना पसंद करती।  इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह,  विधायक जयदेवी कौशल, अमरेश रावत, योगेश शुक्ला, मनीष रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, लोकसभा संयोजक अरुण सिंह गप्पू, ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा, नीतू यादव, विकास किशोर आशू, मीनू वर्मा, रामकुमार राही, अखिलेश उर्फ अंजू सिंह, रोहित साहू, ज्ञान ठाकुर, नवीन यादव, जितेन्द्र गौतम, सर्वेश रावत, सुभाष पाल, संतोष कुमार लोधी, ओमप्रकाश साहू, चन्द्रशेखर कनौजिया, सुमित यादव, विमल यादव सहित माल, रहीमाबाद,मलिहाबाद व काकोरी के मण्डल अध्यक्ष सहित बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
Tags: lucknow

About The Author

Latest News

बूथ अध्यक्ष है संगठन की रीढ़ व ताकत : गोविन्द नारायन शुक्ला बूथ अध्यक्ष है संगठन की रीढ़ व ताकत : गोविन्द नारायन शुक्ला
मेनका बोली हर बूथ पर 425 वोट और 65% मतदान के लिए जुटे कार्यकर्ता
26 को होगा इण्डियाज मिस्टर एंड मिस फेस प्रतियोगिता
महापुरुषों को सदैव याद किया जाना चाहिए :--शीतला प्रसाद त्रिपाठी 
उत्तर प्रदेश राज्य के ग्रीन एंबेसडर बनाए गए अजय क्रांतिकारी
महिला थाना द्वारा 02 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता
बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला
लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी सम्पन्न कराने के दृष्टिगत  प्रेक्षक(सामान्य) का जनपद में हुआ आगमन।