अकोला में पत्नी और बेटी की हत्या करने वाला शख्स गिरफ्तार

अकोला में पत्नी और बेटी की हत्या करने वाला शख्स गिरफ्तार

मुंबई। अकोला जिले के रामदास पेठ इलाके में गहरी नींद में सोई पत्नी और 9 साल की बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। रामदास पेठ पुलिस स्टेशन की टीम ने दोनों मां-बेटी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन कर रही है। पुलिस निरीक्षक मनोज बहूरे के अनुसार आरोपित मनीष ह्मात्रे (30) का उसकी पत्नी रश्मी म्हात्रे (27 वर्ष ) के साथ पिछले कई महीने से विवाद चल रहा था। इसी खुंदक की वजह से मनीष ने बुधवार सुबह करीब 5 बजे पत्नी रश्मि और 9 वर्ष की बेटी माही ह्मात्रे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही रामदास पेठ पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आरोपित मनीष को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। मामले की छानबीन जारी है।

 

 

Tags:

About The Author

Latest News

बूथ अध्यक्ष है संगठन की रीढ़ व ताकत : गोविन्द नारायन शुक्ला बूथ अध्यक्ष है संगठन की रीढ़ व ताकत : गोविन्द नारायन शुक्ला
मेनका बोली हर बूथ पर 425 वोट और 65% मतदान के लिए जुटे कार्यकर्ता
26 को होगा इण्डियाज मिस्टर एंड मिस फेस प्रतियोगिता
महापुरुषों को सदैव याद किया जाना चाहिए :--शीतला प्रसाद त्रिपाठी 
उत्तर प्रदेश राज्य के ग्रीन एंबेसडर बनाए गए अजय क्रांतिकारी
महिला थाना द्वारा 02 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता
बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला
लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी सम्पन्न कराने के दृष्टिगत  प्रेक्षक(सामान्य) का जनपद में हुआ आगमन।