अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन
बस्ती - आज दिनांक 3 दिसम्बर 2023 को दिव्यांग्जन सशक्तिकरण विभाग बस्ती द्वारा संचालित बचपन डे केयर बस्ती में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मूक बधिर छात्रा अनुष्का शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया | आयोजित सभा में दिव्यांग जनों के अधिकारों सहित उनके पुनर्वास पर चर्चा हुई और सेंटर पर अध्ययनरत बच्चों द्वारा नृत्य वा गायन किया गया। जिसमे राज प्रजापति ,नंदनी द्वारा गायन वा मूकबधिर छात्र अरुण अनुष्का ,सबा,आलिया पूजा द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुति किया गया सेन्टर के समन्वयक अनूप पाण्डेय द्वारा अपने भाषण में आज के दिन को दिव्यांगजनों के लिए बहुत पूर्ण दिन बताया जिससे उन्हें अपनी बातो को कहने का एक मंच मिलता है सभी दिव्यांगजनो को दिव्यांग दिवस की शुभकामना दिया गया,इस दौरान कीर्ति निखर, रिपुंजय सिंह,दिलीप चौधरी ,कल्पना राव ,राम शरण चौधरी ,सीमा, संतोष पाल,रमजान खान आदि उपस्थित रहे।
About The Author

टिप्पणियां