राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर बैगा बालिकाओं ने भेट की गोंडी पेंटिंग

30 छात्रों के साथ ही छह सदस्यीय शिक्षक दल रहे शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर बैगा बालिकाओं ने भेट की गोंडी पेंटिंग

अनूपपुर। जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ग्राम पोंडकी में संचालित मां शारदा कन्या विद्यापीठ की छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। इस दौरान विद्यालय की 30 छात्रों के साथ ही छह सदस्यीय शिक्षक दल उपस्थित रहा। विद्यालय की छात्राओं से मिलते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने उनसे शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही विद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी शिक्षकों ने राष्ट्रपति को दी। इसके साथ ही विद्यालय की छात्राओं द्वारा बनाई गई गोंडी पेंटिंग राष्ट्रपति को भेंट की गई। बैगा बालिकाओं का दल रविवार की शाम अनूपपुर पहुंचा।

बैगा बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा देती है संस्था
मां शारदा कन्या विद्यापीठ स्थानीय बैगा बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान करती है। जहां प्रतिवर्ष 100 छात्राओं को शिक्षित किया जाता है। यह विद्यालय आवासीय विद्यालय है। विद्यालय के संस्थापक स्वप.डॉ प्रवीर सरकार मुख्य रूप से कोलकाता के रहने वाले थे। नर्मदा परिक्रमा के लिए अमरकंटक आए थे। यहां के बैगा ग्रामीणों की स्थिति को देखते हुए उन्होंने यहां विद्यालय प्रारंभ किया था। बैगा बालिकाओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से इस विद्यालय को 1995 में प्रारंभ किया गया था।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Latest News

डीएम ने मतदाता जागरूकता हेतु पिंक रैली को दी हरी झंडी  डीएम ने मतदाता जागरूकता हेतु पिंक रैली को दी हरी झंडी 
महराजगंज, जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए पिंक रैली को हरी झंडी दिखाकर...
शुभम कनौजिया का यूपीएससी के द्वारा भारतीय वन सेवा में हुआ चयन
स्कूल परिसर में पेड़ से लटका मिला युवती का शव
भीम मिशन और समाज के लिए लड़ता रहूंगा : आकाश आनंद
भाजपा गरीबों व वंचितों की हितैषी पार्टी, सभी के पास होगा अपना आशियाना : सांसद मेनका
कानपुर में बम बाजी एवं मारपीट मामले में दो गिरफ्ता
लोस चुनाव : चौथे चरण में कांग्रेस की कमजोर चुनौती, 2019 में 11 सीटों पर हुई थी जमानत जब्त