महिला आयोग द्वारा महिलाओ पर होने वाली एवं उत्पीड़न को रोकने हेतु जनसुनवाई का आयोजन
फिरोजाबाद, "मिशन शक्ति 05 के अन्तर्गत मीना कुमारी सदस्या राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जागरूक करनें तथा जनपद फिरोजाबाद में महिलाओं पर होनें वाली हिंसा, उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलओं को त्वरित न्याय दिलाये जानें हेतु महिला जन सुनवाई का आयोजन निरीक्षण भवन, निकट आयकर कार्यालय, सिविल लाइन, दबरई फिरोजाबाद पर किया गया
जिसमें अनुराधा सिंह डिप्टी कलेक्टर, मुख्यालय मिथलेश कुमार सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी, आशीष पाण्डेय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , कृष्ण मोहन सिंह जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, निधि सिंह जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, चंचल त्यागी क्षेत्राधिकारी सदर, सूर्यकुमार मिश्रा जिला समाज कल्याण अधिकारी, नरेन्द्र मोहन जिला सूचना अधिकारी, अरविन्द कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी, रंजना गुप्ता थानाध्यक्ष थाना मटसैना, गीता कुमारी महिला-उप निरीक्षक महिला सहायता प्रकोष्ठ, अपर्णा कुलश्रेष्ठ संरक्षण अधिकारी, शिक्षा सारस्वत प्रभारी वन स्टॉप सेन्टर, विपिन मिश्रा आंकड़ा विश्लेषक, अंजुली वर्मा सामाजिक कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।
महिला जन सुनवाई के दौरान 05 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 05 प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही हेतु सदस्या द्वारा सम्बन्धित थानाध्यक्ष से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर निर्देशित किया गया, कि उक्त प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही कर उन्हें अवगत करायें। साथ ही जन सुनवाई में उपस्थित थानाध्यक्ष मटसैना को निर्देशित किया गया कि उक्त प्रकरणों की मॉनीटरिंग करें तथा कृत कार्यवाही से 07 दिवस के अन्दर अवगत करायें।
साथ ही महिला आयोग सदस्या द्वारा महिलाओं के लिये चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं कमशः निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना / मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के विषय में विस्तार से चर्चा कर समीक्षा की गयी।
महिला जन सुनवाई करनें के उपरान्त उनके द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगला अमान, नारखी फिरोजाबाद का निरीक्षण किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं से सदस्या द्वारा वार्ता की गयी, जिसमें बालिकाओं द्वारा खाना-पीना व पढ़ाई अच्छे से कराया जाना बताया गया। निरीक्षण के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थायें सन्तोषजनक पायी गयीं।
सदस्या उ० प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद में रात्रि निवास किया जायेगा तथा प्रातः सुबह आंगनबाड़ी केन्द्र व जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है। उनके द्वारा आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में पीड़ित महिलायें कम आई, जिसमें उनके द्वारा जनपद फिरोजाबाद की तहसील जसराना में कल दिनांक 12.11.2024 को अपरान्ह 02:00 बजे सभागार, तहसील जसराना पुनः महिला जन सुनवाई आयोजित की जा रही है। जिस किसी पीड़ित महिला को कोई समस्या हो वह कल दिनांक 12.11.2024 को अपरान्ह 02:00 बजे सभागार, जसराना तहसील में आयोजित की जा रही सदस्या की महिला जन सुनवाई में उपस्थित होकर अपनी सुनवाई करवा सकती हैं।
टिप्पणियां