महोत्सव में कला-संस्कृति संग होंगे कई आकर्षण- जयवीर

शामली में सात और जौनपुर में 10 मार्च से शुरू होगा महोत्सव

महोत्सव में कला-संस्कृति संग होंगे कई आकर्षण- जयवीर

लखनऊ। प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से शामली और जौनपुर में भव्य महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। शामली महोत्सव का आगाज 07 मार्च को होगा, जो 10 मार्च तक चलेगा। इसी तरह जौनपुर महोत्सव का भव्य आयोजन 10 से 12 मार्च तक होगा। इन महोत्सवों में कला-संस्कृति के साथ-साथ पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण होंगे। यह जानकारी उप्र. के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

जयवीर सिंह ने बताया कि शामली जिले में 07 से 10 मार्च तक वी.वी. पीजी कॉलेज के प्रांगण में भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आगंतुक स्वादिष्ट व्यंजन, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों आदि का आनंद ले सकेंगे। हस्तशिल्प उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी। शामली महोत्सव में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, लेजर शो, कवि सम्मेलन आदि विशेष आकर्षण होंगे। 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि जौनपुर के शाही किले में जौनपुर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, सामूहिक विवाह तथा पर्यटकों के लिए विशेष आयोजन होंगे। 

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास करने वाला राज्य है। धार्मिक-आध्यात्मिक और प्राकृतिक पर्यटन के साथ यहां की संस्कृति, हस्तशिल्प कला, व्यंजन आदि खूब लुभाते हैं। हमारा प्रयास है कि राज्य की इन विरासतों को बढ़ावा मिले और देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को इसका लाभ मिले।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कोटा में मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की चार दिवसीय श्रंखला शुरू कोटा में मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की चार दिवसीय श्रंखला शुरू
कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिवस 11 मई के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं...
गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली