दो पक्षों में हुई मारपीट, डेढ़ दर्जन आरोपी, आठ घायल   

दो पक्षों में हुई मारपीट, डेढ़ दर्जन आरोपी, आठ घायल   

मलिहाबाद, लखनऊ। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल गये। जिसमें करीब 8 लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर गंभीर धाराओं में अभियोग दर्ज कर 15 लोगों को आरोपी बनाया है।
 
रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी केसन उर्फ कृष्ण कुमार ने दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वह विगत 31 मई की रात्रि करीब 9 बजे अपने चबूतरे पर नाली बना रहा था। तभी पड़ोसी राजकिशोर, सुनील, सुमित, सुन्दरलाल व मनीष ने विरोध कर लाठी डंडों से राजकिशोर, नैंसी देवी व गीता की  पिटाई करना शुरू कर दी। जिसमें बीचबचाव करने आयी महिलाओं से दबंगों ने अभद्रता की। वहीं दूसरी तरफ राजकिशोर ने दर्ज कराई गयी एफआईआर में आरोप लगाया है कि वह 31 मई की रात करीब साढ़े 9 बजे कृष्णकुमार के चबूतरे पर लगे हैण्डपम्प पर पानी भरने गया।
 
कृष्ण कुमार ने पानी नहीं भरने दिया। जिसका पीड़ित राजकिशोर ने विरोध किया तो कृष्ण कुमार ने राधेलाल शिवदेवी, गुड्डी, श्रवण कुमार, गीता, रविकुमार, आयुष, बिहारीलाल व मीना ने राजकिशोर, सुन्दरलाल, मनीष, सुमित व साक्षी की जमकर पिटाई कर दी। दोनों पक्षों से हुई मारपीट में 8 लोग घायल हो गये। रहीमाबाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के अनुसार गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 15 लोगों को आरोपी बनाया है।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 आज होगी नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृति योजना पर  एक दिवसीय कार्यशाला आज होगी नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृति योजना पर  एक दिवसीय कार्यशाला
भोपाल। प्रदेश में राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा आज (गुरुवार...
 वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत अंडर-19 की शानदार जीत
कैबिनेट की बैठक आज, मकान के साथ दुकान बनाने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी
जान ले चुके साहूकार की कहानी... कितने वसूल चुका,​ फिर भी बाकी
जायसवाल और जडेजा की धमक से इंग्लैंड पर भारी भारत
फर्जी फैकल्टी, नकली छात्रों के सहारे मेडिकल कॉलेजों में खेल
अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुई भक्तों की टोली, पहला जत्था करेगा दर्शन