50 हजार का इनामी करक हैंडलर गिरफ्तार

सेना के खुफिया इनपुट पाकिस्तान को भेजता था

50 हजार का इनामी करक हैंडलर गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी एटीएस ने संतकबीरनगर के खलीलाबाद से 50 हजार के इनामी करक हैंडलर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले जियाउल हक के रूप में हुई है। वह सेना के खुफिया इनपुट
पाकिस्तान को भेजता था। 

एटीएस को शुक्रवार को इनपुट मिला था कि आरोपी संत कबीर नगर के खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर आने वाला है। इसको गिरफ्तार करने की योजना एटीएस ने पहले ही तैयार कर ली थी। बताया ये भी जा रहा कि गिरफ्तार हुआ अभियुक्त जिला- पश्चिमी चंपारण, बिहार का है।  इस पर 50 हजार का इनाम भी था। 2023 में यूपी एटीएस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था भारतीय सेना की गोपनीय जानकारी भेज कर आईएसआई से पैसा ले रहे थे।
 
आईएसआई से जुड़े तीन गिरफ्तार लोगों से पूछताछ हुई तो सामने आया कि जिया उल हक पाकिस्तान के हैंडल के सीधा संपर्क में था। वह व्हाट्सएप अकाउंट नेपाल के नंबर से चलाता था।  नेपाल के नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट चला कर कई बैंक खाते में आईएसआई से पैसे मंगाए जाते थे। जिया उल हक को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर एटीएस रिमांड पर लेगी। 
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खुली विकास की नई राह : मुख्यमंत्री साय नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खुली विकास की नई राह : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान...
गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल डेका ने रायपुर, तो मुख्यमंत्री साय ने अंबिकापुर में फहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल डेका ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया, गिनाई सरकार की उपलब्धि 
कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट परिसर में तिरंगा फहराया
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण, दोहराया भारतीय संविधान का संकल्प 
29 जनवरी से पहली तक बारिश-बर्फबारी के आसार, शीतलहर होगी तेज
दिनदहाड़े चोरी, घर से सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर