नरेंद्र कश्यप ने 40 लोकसभा में कीं 148 ताबड़तोड़ सभाएं, ओबीसी समाज को किया संगठित
पूरब से लेकर पश्चिम और वी. वी.आई. पी लोकसभाओं में भी किया जनसंपर्क, भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने किया पिछड़े समाज को लामबंद
गाजियाबाद/लखनऊ। ( तरूणमित्र ) उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बीते लगभग ढाई महीने के दौरान लोकसभा चुनाव के लिए 148 सभाओं में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने इस चुनाव में भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ओबीसी समाज को काफी हद तक जोड़ने और मजबूत बनाने का संदेश भी दिया है। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चे के प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने सातों लोकसभा चरण में अपना योगदान दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि नरेंद्र कश्यप ने लगभग 148 सभायें अलग-अलग हिस्सों में की हैं। साथ ही चार सभाएं हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी उनके द्वारा संपन्न कराई गई हैं।
तपती धूप और बदलते सियासी मौसम में भी रहे फील्ड पर मौजूद ओबीसी नेता,
लखनऊ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश राज्य मंत्री और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप तपती धूप और बदलते सियासी मौसम में भी फील्ड पर मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लेकर गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर ,बिजनौर, गोरखपुर लखनऊ, बागपत, कैराना, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, नगीना, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, बुलंदशहर, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, रायबरेली, सुल्तानपुर, फूलपुर, प्रयागराज, भदोही, अमेठी, संत कबीर नगर, मिर्जापुर, बस्ती, बांसगांव, आजमगढ़, केसरगंज, और मोहनलालगंज सहित कई प्रमुख शहरों में भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते जनसभाएं सामाजिक सम्मेलन और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए। साथ ही प्रमुखता से भाग लिया, पार्टी को मजबूत बनाने के लिए ओबीसी समाज के छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित कर वोट बैंक बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने उन इलाकों पर खासतौर से फोकस किया जहां भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कम मतदान होने की संभावना थी।
"ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप की मेहनत लाएगी रंग"
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जयसवाल का दावा है कि ओबीसी मोर्चे के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के यूपी लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक नरेंद्र कश्यप की मेहनत लोकसभा चुनाव में रंग लाएगी। नरेंद्र कश्यप ने जिस तरीके से 148 जनसभाएं, नुक्कड़ सभाएं, सामाजिक सम्मेलन, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें ,उनके आवास पर मिलने के कार्यक्रम , चुनावी सभाएं हेलीकॉप्टर के माध्यम से और उनके द्वारा हर छोटे बड़े कार्यक्रम के लिए जो अथक प्रयास किए गए हैं, वह इस चुनावी समर में अवश्य रंग लाएंगे। सौरभ जायसवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा भाजपा उत्तर प्रदेश ने प्रेस नोट जारी कर दी पूरी जानकारी।
टिप्पणियां