मछरी, निवाड़ी और मोदीनगर में भी रामवीर सिंह को मिला समर्थन
गांवों में घोड़ा-बग्गी पर बिठाकर ले गए ग्रामीण,-जय श्रीराम ओर रामवीर सिंह जिंदाबाद के लगे नारे
गाजियाबाद। ( तरूणमित्र ) मोदीनगर। बागपत संसदीय क्षेत्र से लगे मोदीनगर के गांवों में भी चौ. रामवीर सिंह का जलवा चल रहा है। लोकसभा चुनाव में बागपत सीट से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार माने जाने वाले चौ. रामवीर सिंह ने सोमवार को पुरा महादेव मंदिर में एक लाख दीये जलाने के बाद मंगलवार को मोदीनगर के गांव मछरी और निवाड़ी में सम्पर्क यात्रा की। विकसित बागपत संकल्प यात्रा के तहत दोपहर मछरी गांव पहुंचे, जहां चौ. रामवीर सिंह को ग्रामीण घोड़ा-बग्घी में बिठाकर सभास्थल तक ले गए, जहां फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। ग्राम प्रधान जुल्फिकार अहमद की अगुआई में स्वागत करने वालों में दिलशाद मोहम्मद, शमशेर प्रधान, लताफत हुसैन, चन्द्रभान सिंह, बेगराज सिंह, प्रणवीर सिंह, रामप्रसाद, मोहम्मद असलम, विजयपाल सिंह, पिन्टू शहजहांपुर, सुरेन्द्र सिंह, पिंटू पंंडित, शासुद्दीन खां आदि शामिल थे। ग्राम प्रधान ने कहा कि चौ. रामवीर सिंह को भाजपा ने अगर बागपत लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारा तो गांव का एक-एक वोट भाजपा को ही जाएगा। उन्होंने कहा कि रामवीर विकास पुरुष हैं और जात-पांत से इन्हें कोई मतलब नहीं है। क्षेत्र में ऐसे ही जनप्रतिनिधि की दरकार है। स्वागत कार्यक्रम में रामवीर सिंह ने कहा कि भरोसा कायम रहेगा और अगर पार्टी ने उन्हें जनप्रनिधि बनने का सौभाग्य दिया तो बिना भेदभाव के वे शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा और विकास के लिये काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बिना किसी भेदभाव के सबके लिये काम कर रही है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्वागत करने वालों का आभार जताया। मछरी गांव के बाद चौ. रामवीर सिंह का काफिला निवाड़ी गांव पहुंचा, जहां लल्लूसिंह त्यागी की अध्यक्षता में सभा हुई। सभास्थल पर रविन्द्र त्यागी, संजय त्यागी, अनिल चेयरमैन, अरुण त्यागी, बिजेन्द्र सिंह, जितेन्द्र त्यागी, मन्टू ठेकेदार, विपिन सिरोही, विनोद यादव, अरुण त्यागी, विपिन त्यागी, अंकित त्यागी, जयभगवान त्यागी, प्रदीप त्यागी, पूर्व चेयरमैन अनिल त्यागी, पूर्व चेयरमैन राजकुमार वर्मा, राधेश्याम निषाद, राजप्रकाश त्यागी, रजनीश त्यागी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने फूल मालाओं से रामवीर सिंह का स्वागत किया। रविन्द्र त्यागी ने सभा में कहा कि रामवीर सिंह को अगर क्षेत्र का जनप्रतिनिधित्व मिला तो बागपत और मोदीनगर का भला होगा। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में रामवीर सिंह की तरह उन्होंने किसी और में ललक नहीं देखी। इन्हें सही मायने में विकास पुरुष कहा जाना चाहिए। संजय त्यागी ने कहा कि धनवान तो बहुत होते हैं, लेकिन सही धनवान वही होता है, जिसमें अपने गांव और समाज को खुशहाल करने का जज्बा हो। रामवीर सिंह ऐसे ही व्यक्ति हैं। स्वागत के जवाब में रामवीर सिंह ने कहा कि जिसने गरीबी नहीं देखी, वह गांव वालों की पीड़ा नहीं समझ सकता। उन्होंने कहा कि मुझे मेरा गांव मेरा घर और गांव वाले मेरा परिवार लगते हैं। गांव के लिये कुछ विकास कार्य उन्होंने घर और परिवार मानकर ही किये हैं। रामवीर सिंह ने कहा कि वे राजनीति इसलिये आए हैं, ताकि पूरे बागपत क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में ले जा सकें। सभा को विक्रम सिंह बालियान, प्रवीण तेवतिया, ओमवीर सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। मोदीनगर में भी हुआ शानदार स्वागत मंगलवार को चौ. रामवीर सिंह का मोदीनगर कस्बे में भी शानदार स्वागत हुआ। विपिन सिरोही के आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने से पहले सुभाष तेवतिया ने अपने साथियों के साथ चौ. रामवीर सिंह को मुख्य कस्बे के बीच जुलूस के रूप में ले जाकर स्वागत किया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। विपिन सिरोही के आवास के बाहर हुई सभा में रामवीर सिंह ने कहा कि वर्षों से मोदी मिलों के मजदूरों के साथ अन्याय की खबरें सुनते आए हैं। कर्मचारियों की बकाया रकम का कई दशक बाद तक भुगतान नहीं होना साबित करता है कि उनके साथ अन्याय की कोई सीमा नहीं छोड़ी गई है। रामवीर सिंह ने कहा कि अगर उन्हें क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला तो प्राथमिकता के साथ उनके साथ न्याय कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदीनगर की साख पर आंच नहीं आने दी जाएगी और इस कस्बे को इसका पुराना रुतबा वापस दिलाया जाएगा। यहां स्वागत कार्यक्रम में बिल्डर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया के उपाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, प्रवीण त्यागी, राकेश त्यागी, अरुण त्यागी, विपिन त्यागी, प्रवीण त्यागी चेयरमैन कॉपरेटिव सोसायटी, पूर्व अध्यक्ष अनिल त्यागी, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदुम्न गुप्ता, प्रदीप ठेकेदार, सभासद मांगू सिंह,रजनीश त्यागी, बिजेंदर वाल्मीकि आदि भी मौजूद रहे।
टिप्पणियां