सामूहिक हत्याकांड : वायरल वीडियो को लेकर जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ और आगरा पुलिस ने आरोपित के पड़ोसियों से की पूछताछ

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • हत्या के कारणों को जानने के लिए दो जिलों की पुलिस ने आगरा में डाला डेरा

लखनऊ। जिले के चारबाग स्टेशन से महज कुछ ही दूर स्थित शरणजीत होटल में चार बहनों और मां की हत्या करने वाले आरोपित अरशद के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, वारदात के बाद फरार चल रहे आरोपित पिता बदर का भी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

डीसीपी रवीना त्यागी ने पत्रकारों को बताया कि पांच लोगों की हत्या का मुख्य आरोपित अरशद का सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर लखनऊ पुलिस आगरा पुलिस के सहयोग से मामले की जांच में जुटी है। अरशद पुलिस को अलग-अलग बयान दे रहा है। बस्ती वालों से विवाद और धर्म परिवर्तन की बात का जिक्र करके पुलिस की जांच को उलझा रखा है। दोनों जिलों की पुलिस हत्या के सही कारणों को जानने के लिए हत्यारोपित के आवास आगरा में डेरा डाला हुआ है। ट्रांस यमुना पुलिस ने बदर का घर खंगाला और तीन दिन में सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। घर में मिले दस्तावेज को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वसीयत करने वाले के बारे में भी पता किया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज ये खबर भी पढ़े : जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

बदर ने मकान की वसीयत बेटियों के नाम करने की पुष्टि हुई है। पड़ोसियों से जानकारी मिली है कि अरशद बहनों से किस प्रकार से कुर्रता करता था उसके बारे में भी पता चला है। प्राथमिक जांच में किसी तरह के विवाद और धर्म परिवर्तन की बात सामने नहीं आई है।डीसीपी ने बताया कि वारदात के बाद से बदर फरार चल रहा है। होटल में जांच के दौरान पता चला है कि उसने एक पर्ची लिखी है कि उसका शव एक रेलवे ट्रैक पर मिलेगा।

इसके बाद आरपीएफ-जीआरपीएफ ने खोजबीन की, लेकिन उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। वहीं, पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लखनऊ के अलावा आगरा में भी लगी हुई है। वहीं सामूहिक हत्याकांड में शामिल आरोपी पिता बदरुद्दीन अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। बदरुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद ही सामूहिक हत्याकांड की वजह साफ हो सकती है।

सामूहिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी अरशद पुलिस को मां और बहनों की हत्या की असल वजह नहीं बता रहा है। वह बार-बार बयान बदल रहा है। अरशद ने बस्ती वालों से विवाद और धर्म परिवर्तन की कहानी सुनाई। इस कहानी के बाद जांच उलझ गई। उधर, जांच में सामने आया है कि आरोपी अरशद और उसका पिता बदर तीन मोबाइल फोन इस्तेमाल करते थे। वारदात के बाद आरोपी मोबाइल फोन होटल के कमरे में ही छोड़ गए। पुलिस ने तीनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं। इन तीनों फोन से कुछ नए वीडियो मिले हैं, पर पुलिस अधिकारी इस बारे में खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस