राजा राजेश्वर सिंह के साथ निघासन के शारदा क्षेत्र में अधिकारियों ने किया निरीक्षण

राजा राजेश्वर सिंह ने हर संभव मदद करने का उठाया वीणा

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन-खीरी,26 अप्रैल(तरुणमित्र)। विधानसभा क्षेत्र निघासन में हर वर्ष आने वाली बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं, जिससे क्षेत्रीय किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसी समस्या को लेकर क्षेत्र के किसानों ने एकजुट होकर व के क्षेत्रीय झंडी स्टेट के राजा व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा राज राजेश्वर सिंह से मुलाकात की और अपनी पीड़ा साझा की थी।
किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए राजा राजेश्वर सिंह ने हाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर निघासन क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया व विभागीय प्रमुख सचिव से भी वार्ता की, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई।
शुक्रवार को सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम के साथ राजा राजेश्वर सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान लखनऊ से पधारे सिंचाई खंड शारदानगर के अपर मुख्य अभियंता लवकुश सिंह,अधिशाषी अभियंता धर्मपाल गंगवार,बाढ़ खंड के अपर मुख्य अभियंता अनिल कुमार निरंजन,अधिशाषी अभियंता अजय कुमार व अपर अभियंता अखिलेश कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थिति थे।
टीम ने सबसे पहले बैलहा रपटा पुल का निरीक्षण किया, जहां नाले की सफाई कराने का विषय ग्रामीणों ने रखा जिसपर उचित कार्यवाही की बात कही व लालपुर सेंटर के पास में क्षतिग्रस्त पुलिया तो तत्काल बनाने को कहा । इसके बाद लालबोझी शारदा से निकलने वाली सूतिया नदी को रोकने हेतु परप्यूपाईन (तिगुड़िया) लगाने हेतु  निर्देश दिया जिससे घाघी में आ रहे अतिरिक्त पानी में कमी आयेगी। साथ ही टापरपुरवा की नहर झण्डी रजबहा के ऊपर पुलिया बनाने का आश्वासन दिया जिससे लोगों के आवागमन में सुविधा हो।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी राजा राजेश्वर सिंह के प्रयासों से तमोलीनपुरवा बांध का निर्माण कराया गया था एवं बंद पड़े घाघी नाले की खुदाई हुई थी जिससे क्षेत्र में बाढ़ का प्रभाव काफी हद तक कम हुआ था।  इस बार भी किसानों को उम्मीद है कि राजा साहब के प्रयासों से उन्हें बाढ़ की समस्या से और राहत मिलेगी व सिचाई विभाग के दौरे से वे आश्वस्त हुये।
निरीक्षण के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह,बैल्हा प्रधान सद्दाम,धर्मनाथ सिंह,ओमप्रकाश गुप्ता,जसवंत सिंह, बख्शीश सिंह,अमित सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

ईको गार्डन में गूंजे नारे, ‘बैलेट पेपर लाओ, लोकतंत्र बचाओ’

ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग बीएसपी,कांग्रेस सहित कई दलों के नेता ने सदस्यता ग्रहण की   लखनऊ। ...
उत्तर प्रदेश 
ईको गार्डन में गूंजे नारे, ‘बैलेट पेपर लाओ, लोकतंत्र बचाओ’

पटना: सड़क हादसे के बाद बवाल, प्रदर्शनकारियों ने फूंके प्रशासन के वाहन

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, हालात को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
पटना: सड़क हादसे के बाद बवाल, प्रदर्शनकारियों ने फूंके प्रशासन के वाहन

कारपेंटर की दुकान से कीमती सामान उड़ाया, आरोपी हिरासत में

मोहनलालगंज लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव निवासी अशोक शर्मा कारपेंटर का काम करते हैं। उन्होंने अपने घर के...
उत्तर प्रदेश 
कारपेंटर की दुकान से कीमती सामान उड़ाया, आरोपी हिरासत में

निपुण भारत मिशन की समीक्षा: डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोकने के निर्देश

फतेहपुर, । कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद...