नौढ़िया नहर पुलिया के पास हुई लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

27 अप्रैल की रात मां-बेटे से की थी लूटपाट, कड़ाधाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260524-WA0015कौशाम्बी। जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र में बीते दिनों नौढ़िया गांव के समीप नहर पुलिया के पास हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित सामान भी बरामद किया है।जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल 2026 की देर रात लगभग 11:30 बजे संजय कुमार निवासी थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर अपनी मां के साथ मोटरसाइकिल से गांव वापस जा रहे थे। इसी दौरान नौढ़िया गांव के पास नहर पुलिया के सामने मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे।पीड़ित की तहरीर पर थाना कड़ाधाम में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।पुलिस लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में 23 मई 2026 को थाना कड़ाधाम पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिसके बाद घेराबंदी कर उन्हें मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो दोनों ने प्रारंभिक पूछताछ में लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है लूट का पूरा सामान भी बरामद किया गया। पुलिस अन्य आपराधिक घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन ये खबर भी पढ़े : सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने का अवसर- हरीश द्विवेदी

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री  और साऊघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को ऐतिहासिक तिरंगा...
उत्तर प्रदेश 

जसपिंदर नरूला पहुंचीं परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में हुईं शामिल

ऋषिकुमारों के भजनों ने किया भावविभोर स्वामी चिदानन्द सरस्वती का सद्साहित्य आशीर्वाद स्वरूप किया भेंट ऋषिकेश। हिंदी एवं पंजाबी सिनेमा...
उत्तराखंड 
जसपिंदर नरूला पहुंचीं परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में हुईं शामिल

अयोध्या पहुंचे योगी, परमहंस रामचंद्र दास की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

-संत रविदास मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि, संत समाज से लिया आशीर्वाद
राज्य  उत्तर प्रदेश 

गाजियाबाद सड़क हादसे में दरोगा के बाद घायल युवक की भी मौत

गाजियाबाद। गाजियाबाद में लालकुआं के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह कैंटर की टक्कर से अलीगढ़ में तैनात उप निरीक्षक...

नोएडा में नकली सोना दिखाकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

नोएडा। जिले के थाना बिसरख पुलिस ने नकली सोना दिखाकर लोगों को ठगने और पैसों का लालच देकर उनसे ज्वैलरी...