मोहम्मदाबाद इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह सीओ बने
एसपी आरती सिंह और एएसपी ग्रीश कुमार ने स्टार लगाकर दी नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं
फर्रुखाबाद। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अपनी पहचान बनाने वाले तेज तर्रार पुलिस अधिकारी आमोद कुमार सिंह को आज प्रोन्नति मिली। इंस्पेक्टर पद से प्रोन्नत होकर वह डीएसपी यानी क्षेत्राधिकारी बने हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
आमोद कुमार सिंह की पहचान ऐसे पुलिस अधिकारी के रूप में बनी है, जिन्होंने विभिन्न थानों में प्रभारी निरीक्षक रहते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की प्राथमिकता दी। मऊदरवाजा, नवाबगंज, फतेहगढ़, कादरी गेट और मोहम्मदाबाद जैसे महत्वपूर्ण थानों में उनकी तैनाती के दौरान उनकी कार्यशैली चर्चा में रही।
अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
आमोद कुमार सिंह की पुलिसिंग में अपराधियों के प्रति सख्ती के साथ आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेना प्रमुख रहा। गंभीर अपराधों की विवेचना, आरोपिताें की गिरफ्तारी, पुलिस गश्त और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में उनकी सक्रियता ने उन्हें महकमे में अलग पहचान दिलाई।एसपी आरती सिंह ने बताया कि शासन स्तर से आमोद सिंह को प्रोन्नति करते हुए सीओ बनाया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
