2027 में सैफई में सिमट जाएगी नकली समाजवाद की दुकान : केशव प्रसाद मौर्य
On
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब ‘समाजवाद’ नहीं, सिर्फ़ ‘नकली समाजवाद नाम की दुकान’ बची है। वह भी 2027 में सैफई में सिमट जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने गुरूवार को एक्स पर लिखा कि 2012 से 2017- स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के वंशज अखिलेश यादव का दमनकारी शासनकाल था। जनता ने समाजवादी पार्टी के जातिवाद, परिवारवाद, गुंडागर्दी, माफियाराज, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार पर ‘हरीगढ़ का परमानेंट ताला’ लगा दिया है।अखिलेश यादव सरकार का इतिहास घिनौना, वर्तमान ‘फर्जी पीडीए’ के नाम पर झूठ बोलने वाली ऑटोमैटिक मशीन, और भविष्य अंधकारमय है। इस पर उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ने सुरक्षा और विकास की गारंटी के लिए तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने तथा समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी मानते हुए उस पर परमानेंट लॉक लगा दिया है।
About The Author
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
26 Jun 2025 20:28:48
गांव अकड़रिया कलां में बनाया गया बाढ़ का दृश्य लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर जिला...
टिप्पणियां