कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को मिला महिला सुरक्षा और अधिकारों का पाठ
मुजाहिद खां
रामपुर:जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी इरा आर्या के नेतृत्व में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में महिला सुरक्षा एवं लैंगिक संवेदनशीलता विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती अंजू शर्मा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में छात्राओं को लैंगिक समानता,महिला सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर छात्राओं को गुड टच–बैड टच,बालिकाओं के साथ होने वाले लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम,महिला हेल्पलाइन,वन स्टॉप सेंटर,बाल सेवा योजना तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन एवं विभागीय सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जागरूकता संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछे,जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं समस्त विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास विकसित करना,उन्हें सुरक्षित वातावरण के प्रति जागरूक बनाना तथा महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
