शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रविवार को शाहबाद में भव्य आगमन
सपा अंबेडकर वाहिनी के वरिष्ठ नेता राम बहादुर सागर करेंगे जोरदार स्वागत
मुजाहिद खां
रामपुर/शाहबाद:ज्योतिष्पीठ के पूज्य पाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज कल बिसौली के रास्ते होते हुए शाहबाद की पावन धरा पर पधार रहे हैं।सनातन धर्म के इस ऐतिहासिक और गरिमामयी आगमन को लेकर क्षेत्र के जनमानस और समाजसेवियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
शंकराचार्य जी के शाहबाद आगमन पर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के वरिष्ठ नेता व प्रख्यात जनसेवक रामबहादुर सागर के नेतृत्व में उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।इस दौरान सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिलेगी।
स्वागत समारोह के उपरांत,शंकराचार्य जी के सानिध्य में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा,जो शाहबाद से प्रारंभ होकर रामपुर तक जाएगी।इस रैली में समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के वरिष्ठ नेता रामबहादुर सागर स्वयं शंकराचार्य जी के साथ उपस्थित रहेंगे और रैली की कमान संभालेंगे।रामपुर तक जाने वाली इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़े : राज्य आयुक्त दिव्यांगजन ने मोबाइल कोर्ट में सुनीं दिव्यांगजनों की समस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशरामबहादुर सागर ने इस विषय में बात करते हुए कहा कि पूज्य शंकराचार्य जी का क्षेत्र में आगमन हम सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है।यह यात्रा न केवल धार्मिक चेतना को जागृत करेगी,बल्कि समाज में एकता,भाईचारे और समरसता का एक नया और दमदार संदेश भी देगी।स्वागत और रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
