पूर्व मंत्री व चेयरपर्सन ने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने तथा स्वच्छता पर दिया जोर 

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

 


बदायूं। सदर नगर पालिका  कार्यालय में ग़ांधी व शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई।  मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा, चेयरपर्सन फात्मा रजा और पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण के साथ उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए लोगों ने संकल्प लिया।

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का सरगना सहित दाे गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का सरगना सहित दाे गिरफ्तार

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा ने  कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी नेे सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह को हथियार बनाकर आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया। उन्होंने गांव को आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनाने मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए ग्राम स्वराज की अवधारणा से देश की आत्मनिर्भरता के लिए सार्थक प्रयास किए। जिसकी आज भी प्रासंगिकता है। देश की आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने शास्त्री के सादा जीवन उच्च विचार तथा देश के लिए किए गए योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन लिये गए संकल्प के अनुसार सभी लोग अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करे। देश के विकास में अपना योगदान दें।

 10 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की ये खबर भी पढ़े :  10 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की

चेयरपर्सन फात्मा रजा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी केवल भारत तक ही सीमित नहीं थे। बल्कि उनके आदर्श पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने भारत रत्न शास्त्री की सादगी और उनकी देश सेवा को भी स्मरण किया। कार्यक्रम में संकल्प दोहराने के पश्चात चेयरपर्सन फात्मा रजा ने कहा कि सत्य का प्रयोग करते हुए आग्रह पूर्वक कार्य करें। महात्मा गांधी ने कभी कथनी करनी में अंतर नहीं रखा। आज हमारी अस्मिता लुप्त होती जा रही है। व्यक्ति जो दिखता है। वह होता नहीं है। और जो होता है। वह दिखता नहीं। हम मौलिक बनें। हम दूसरों से उसी समान पेश आएं। जैसा हम अपने लिए चाहते हैं। हम माइक पर उदात्त आदर्श की बात करते हैं। किंतु जब क्रियान्वयन का समय आता है। तब भूल जाते हैं। सामाजिक नियंत्रण का ताना बाना भी कमजोर हो गया है। इसलिए अब कानून की ज्यादा जरूरत पड़ती है। बापू की ग्राम स्वराज की संकल्पना जीवन में हर जगह दृष्टिगोचर होती है। आज की पंचायत प्रणाली गांधी की ही देन है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर सीमा सुरक्षा के साथ ही खाद्यान्न के मामले में निर्भर बनाने का काम किया। आज उन्हीं की बदौलत हम लगातार आत्मनिर्भर होते चले गए।  ग़ांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ सफाई कार्य करने वाले छह सफाई कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही तीन कर्मचारियों को बहाल किया गया। साथ ही एक कर्मचारी को विनियमितीकरण किया गया। टैक्स विभाग रुका हुआ वेतन निकालने की घोषणा की। इससे इन सभी कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने इस मौके पर स्वच्छता पर जोर दिया। इस मौके पर सभासद अनवर खां, प्रेमलता सिंह, अबरार,कर निर्धारण अधिकारी चन्द्र भूषण, जेई निर्माण सूर्य प्रताप सिंह,  कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सवसेना, नवैद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, सुमित सिंह, महेश बाबू, गजेन्द्र, प्रदीप सिंह, सुरेन्द्र कुमार,  समेत कई पालिका कर्मचारीगण मौजूद रहे।

आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों को मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज की सुविधा ये खबर भी पढ़े : आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों को मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज की सुविधा

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

 खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति पर पड़ा बुरा असर

  बढ़ी खुदरा महंगाई : खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मई में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93 किन...
कारोबार 
 खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति पर पड़ा बुरा असर

शाम की चाय का वक्त हो और साथ में गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो?

मूंग दाल के पकौड़े  : मौसम सुहावना हो और शाम की गरमा-गरम चाय के साथ पकौड़े मिल जाए तो इससे...
खाना पकाना 
शाम की चाय का वक्त हो और साथ में गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो?

गर्मियों में रोज कांजी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?

कांजी: कांजी पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक ड्रिंक है। फर्मेंटेशन के कारण इसमें...
लाइफस्टाइल 
गर्मियों में रोज कांजी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?

ऐसा अतरंगी दिमाग कोई इंडियन ही लगा सकता है

अतरंगी जुगाड़ : अपने देश में ऐसे खूब सारे लोग हैं जिनका दिमाग थोड़ा हटके चलता है और वो अनोखे...
विचार मित्र 
ऐसा अतरंगी दिमाग कोई इंडियन ही लगा सकता है

चीन ने बिजली के तारों में लपेट दिए ‘रोबोटिक सांप’ जाने क्यों

नई दिल्ली। तकनीक का उपयोग करने में चीन बाकी देशों से हमेशा आगे नजर आता है। वहां दक्षिण-पश्चिम प्रांत युन्नान...
टेक-मित्र 
चीन ने बिजली के तारों में लपेट दिए ‘रोबोटिक सांप’ जाने क्यों

उत्तर प्रदेश

मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

मुरदाबाद । मुरदाबाद जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव रूपपुर में बारिश के दौरान शुक्रवार को कच्ची छत गिरने...
उत्तर प्रदेश 
मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

नोएडा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गौतमबुद्ध नगर सीट से अपने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर सिंह नागर को पार्टी से...
उत्तर प्रदेश 
बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

मुख्यमंत्री के हाथों से लाभांवित होने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिले
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर

कानपुर । इनकम टैक्स एक्ट-2025 में धर्मार्थ एवं धार्मिक संस्थाओं के लिए लागू किए गए नए प्रावधानों की जानकारी कर...
उत्तर प्रदेश 
इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर