नुक्कड़' एक्टर दिनयार तिरंदाज का निधन

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिनयार तिरंदाज  : 'नुक्कड़', 'जबान संभाल के' और 'हेलो ब्रदर' जैसे टीवी शोज और फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता दिनयार तिरंदाज का मुंबई में निधन हो गया। वे लोगों के बीच अपनी कॉमेडी और पारसी किरदारों को मजेदार तरीके से निभाने के लिए जाने जाते थे, जिससे वे कई पीढ़ियों के दर्शकों के बीच एक मोस्ट पॉपुलर स्टार में से एक बन गए। उनके निधन की खबर गुरुवार, 11 जून 2026 को सोशल मीडिया पर आई, जिसके बाद उनके साथियों, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने शोक व्यक्त किया।

दिनयार तिरंदाज का 69 की उम्र में निधन
यह खबर सबसे पहले फेसबुक ग्रुप पारसी जोरोस्ट्रियन्स वर्ल्डवाइड – द हैदराबादी पेज ने शेयर की थी। पोस्ट में लिखा था, 'स्वर्गीय रुस्तम तिरंदाज के भाई श्री दिनयार तिरंदाज का निधन हो गया है। आज दोपहर 3:45 बजे वाडिया बंगली, बॉम्बे में अंतिम संस्कार (पैदस्त) होगा।' बाद में कई इंस्टाग्राम पेजों ने भी इस खबर को रीपोस्ट किया, जिससे उनके फैंस और परिवार के लोग सदमे में हैं। इस फेसबुक पोस्ट के अनुसार तिरंदाज ने मुंबई के वाडिया बंगली में दोपहर 3:45 बजे आखिरी सांस ली।

फिलीपींस में भूकंप-सुनामी के कारण 19 की मौत, 200 से ज्यादा घायल ये खबर भी पढ़े : फिलीपींस में भूकंप-सुनामी के कारण 19 की मौत, 200 से ज्यादा घायल

दिनयार तिरंदाज कौन थे?
दिनयार तिरंदाज ने 1984 की फिल्म 'दुनिया' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे मनोरंजन जगत में पहचान बनाई। टेलीविजन पर वह 'नुक्कड़' और 'ब्योमकेश बख्शी' जैसे मशहूर शो में नजर आए, जहां उनकी अलग-अलग तरह के रोल निभाने की काबिलियत और एक्टिंग की तारीफ हुई। हालांकि, मशहूर सिटकॉम 'जबान संभाल के' में मिस्टर केकी दारूवाला का रोल उनके करियर का सबसे अहम हिस्सा साबित हुआ। उनका यह अनोखा और प्यारा किरदार भारतीय टेलीविजन पर पारसी समुदाय और दर्शक का फेवरेट बन गया।

अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये ये खबर भी पढ़े : अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

बॉलीवुड के तीनों खान संग दिनयार ने किया काम
टेलीविजन करियर के साथ-साथ दिनयार तिरंदाज कई हिंदी फिल्मों में भी नजर चुके थे। उन्होंने सलमान खान की 'हेलो ब्रदर' और 'मैंने प्यार क्यों किया', शाहरुख खान की 'चलते-चलते' और 'राजू बन गया जेंटलमैन', आमिर खान की 'दिल है कि मानता नहीं' और 'दरार', 'कमाल धमाल मालामाल', 'अलबेला', 'राजाजी' और 'क्या कूल हैं हम' जैसी फिल्में शामिल हैं। पर्दे पर वह आखिरी पर 2017 की गुजराती फैमिली ड्रामा फिल्म 'वॉट्स...अप! जिंदगी' में दिखाई दिए थे।

सीएम रेखा गुप्ता ने फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'को रिलीज से पहले ही किया टैक्स फ्री  ये खबर भी पढ़े : सीएम रेखा गुप्ता ने फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'को रिलीज से पहले ही किया टैक्स फ्री 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति पर पड़ा बुरा असर

  बढ़ी खुदरा महंगाई : खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मई में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93 किन...
कारोबार 
 खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति पर पड़ा बुरा असर

शाम की चाय का वक्त हो और साथ में गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो?

मूंग दाल के पकौड़े  : मौसम सुहावना हो और शाम की गरमा-गरम चाय के साथ पकौड़े मिल जाए तो इससे...
खाना पकाना 
शाम की चाय का वक्त हो और साथ में गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो?

गर्मियों में रोज कांजी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?

कांजी: कांजी पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक ड्रिंक है। फर्मेंटेशन के कारण इसमें...
लाइफस्टाइल 
गर्मियों में रोज कांजी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?

ऐसा अतरंगी दिमाग कोई इंडियन ही लगा सकता है

अतरंगी जुगाड़ : अपने देश में ऐसे खूब सारे लोग हैं जिनका दिमाग थोड़ा हटके चलता है और वो अनोखे...
विचार मित्र 
ऐसा अतरंगी दिमाग कोई इंडियन ही लगा सकता है

चीन ने बिजली के तारों में लपेट दिए ‘रोबोटिक सांप’ जाने क्यों

नई दिल्ली। तकनीक का उपयोग करने में चीन बाकी देशों से हमेशा आगे नजर आता है। वहां दक्षिण-पश्चिम प्रांत युन्नान...
टेक-मित्र 
चीन ने बिजली के तारों में लपेट दिए ‘रोबोटिक सांप’ जाने क्यों

उत्तर प्रदेश

मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

मुरदाबाद । मुरदाबाद जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव रूपपुर में बारिश के दौरान शुक्रवार को कच्ची छत गिरने...
उत्तर प्रदेश 
मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

नोएडा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गौतमबुद्ध नगर सीट से अपने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर सिंह नागर को पार्टी से...
उत्तर प्रदेश 
बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

मुख्यमंत्री के हाथों से लाभांवित होने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिले
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर

कानपुर । इनकम टैक्स एक्ट-2025 में धर्मार्थ एवं धार्मिक संस्थाओं के लिए लागू किए गए नए प्रावधानों की जानकारी कर...
उत्तर प्रदेश 
इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर