मौसम 13 जून: यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली।  मौसम 13 जून 2026: देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जहां एक ओर मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। ऐसे में मौसम विभाग ने यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, केरल, तमिलनाडु समेत 17 राज्यों में 13 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। वहीं 12-13 जून के दौरान तेलंगाना और पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में 12 से 16 जून के दौरान विदर्भ के कुछ इलाकों में हीटवेव चल सकती है।

IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में इसके उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों तक पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

विजयवाड़ा में रेलवे इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 लाख बरामद ये खबर भी पढ़े : विजयवाड़ा में रेलवे इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 लाख बरामद

मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी हुआ एक्टिव
आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा। 13 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट (13-14 जून): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली के आसमान में कल यानी 13 जून को बादलों का डेरा रहेगा। दोपहर के बाद बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं 14 जून को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 14 जून को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकते हैं।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ आंधी का अलर्ट (13-17 जून): उत्तर प्रदेश के बागपत, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, इटावा, जालौन, झांसी, चित्रकूट, महोबा, ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली समेत कई जिलों में 13 जून को मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 14 से 17 जून के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में छिटपुट बारिश जारी रहेगी।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में बारिश का अलर्ट (13-17 जून): गोपालगंज, वेस्ट चंपारण, सिवान, सारण, भोजपुर, कैमूर, बक्सर, रोहतास, पटना, औरंगाबाद, गया , नवादा, मुगेंर, भागलपुर में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

शहर    अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली    37°C    23°C
मुंबई    35°C    29°C
चेन्नई    39°C    29°C
कोलकाता    34°C    25°C
लखनऊ    37°C    26°C
पटना    38°C    26°C
रांची    38°C    26°C
भोपाल    38°C    28°C
जयपुर    41°C    23°C
शिमला    26°C    14°C
नैनीताल    22°C    16°C

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में आंधी का अलर्ट (13-17 जून): 13 जून को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में तेज आंधी (50-70 किमी/घंटा) की संभावना। 14-17 जून के दौरान आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, अलवर 13 जून तक धूलभरी आंधी का भी खतरा बताया गया है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में गरज के साथ आंधी का अलर्ट (13-15 जून): देहरादून, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी में 13 से 15 जून के दौरान गरज-चमक की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट (13-17 जून): शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, सोलन, सिरमौर में 13 जून को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 14-16 जून के दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। 14-17 जून तक छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा।

पंजाब में कैसा रहेगा मौसम
पंजाब में बारिश का अलर्ट (13-17 जून): अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, मोहाली, बठिंडा में 13-17 जून तक गरज-चमक और बारिश की संभावना है। वहीं इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं का अलर्ट (13-14 जून): मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 13 और 14 जून को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं श्रीनगर, जम्मू, बारामूला, अनंतनाग, कुपवाड़ा समेत कई जिलों में 13 से 17 जून तक रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

जंतर-मंतर पर चला ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’, पुलिस ने हिरासत में लिया

लोग बैनर, पोस्टर और भगवा झंडे लेकर लगाये नारे नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को ‘रिजर्वेशन हटाओ...
राष्ट्रीय 
जंतर-मंतर पर चला ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’, पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, भारी बारिश से गंगा का बढ़ा जलस्तर

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को बारिश का दौर जारी है। राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, भारी बारिश से गंगा का बढ़ा जलस्तर

डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा...
उत्तर प्रदेश 
डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’

बच्चों के लिए खतरा बनीं दवाओं पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

खांसी-जुकाम के मौसम के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर केंद्र अलर्ट नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बच्चों की सुरक्षा...
राष्ट्रीय 
बच्चों के लिए खतरा बनीं दवाओं पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

सुक्खू सरकार का पेंशनधारकों को तोहफा, अधिकतम पेंशन की सीमा बढ़ाई

अब अधिकतम पेंशन की सीमा 60 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 12 हजार 50 रुपये कर दी शिमला। हिमाचल...
हिमाचल 
सुक्खू सरकार का पेंशनधारकों को तोहफा, अधिकतम पेंशन की सीमा बढ़ाई

उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा...
उत्तर प्रदेश 
डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’

फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था कानपुर। फर्म बंद कराने का भरोसा देकर उसके जीएसटी पंजीकरण का दुरुपयोग...
उत्तर प्रदेश 
फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा