पुलिस आई तो विदेशी महिला ने चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, बंद कमरे से क्या-क्या मिला?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली : दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड (ANS) की छापेमारी के दौरान एक अफ्रीकी महिला की चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से कूदने से मौत हो गई।  एंटी नारकोटिक्स अभियान के दौरान पुलिस ने परिसर में संदिग्ध मेथमफेटामाइन निर्माण और कच्चे माल के भंडारण के केंद्र का भी पता लगाया।

30 ग्राम MDMA और 1.5 ग्राम हेरोइन बरामद
दरअसल, बुराड़ी थाने में दर्ज NDPS एक्ट के एक मामले की जांच में ANS की टीम स्वरूप नगर की एक बिल्डिंग में पहुंची थी। वहां फ्लैट में छापेमारी के दौरान रोमियो उर्फ स्काई को गिरफ्तार किया गया। जब उसके घर की तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए। उसके कब्जे से करीब 30 ग्राम MDMA और 1.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

महिला दरोगा ने लगाया दुष्कर्म  का आरोप, उसकी भी नही सुन रही UP पुलिस ये खबर भी पढ़े : महिला दरोगा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, उसकी भी नही सुन रही UP पुलिस

पुलिस को देखते ही बालकनी से कूद गई महिला
उसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर दो अलग-अलग फ्लैटों में दो अफ्रीकी नागरिक रह रहे थे। एक फ्लैट में रहने वाली स्टेला पियस नाम की महिला ने पुलिस टीम को देखकर बालकनी से छलांग लगा दी। लहुलूहान हालत में स्टेला को बुराड़ी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सामने वाले फ्लैट में रहने वाले अफ्रीकी नागरिक मार्टिन आरोन को हिरासत में लिया गया। उसके पास से एक चाबी बरामद हुई, जिससे स्टेला के फ्लैट का एक बंद कमरा खोला गया।

कैंसर संस्थान में "तम्बाकू निषेध क्लिनिक" का हुआ उद्घाटन   ये खबर भी पढ़े : कैंसर संस्थान में "तम्बाकू निषेध क्लिनिक" का हुआ उद्घाटन  

बंद कमरे से क्या-क्या मिला?
कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को बड़ी मात्रा में केमिकल, बीकर, पाइप, संदिग्ध कच्चे माल से भरी बोरियां और इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें मिलीं। शुरुआती जांच में यह कमरा मेथ (Meth) ड्रग बनाने और कच्चा माल रखने की फैक्ट्री के रूप में इस्तेमाल होता मिला। इस पूरे मामले में NDPS एक्ट के तहत आगे की जांच ANS/North कर रही है। विदेशी महिला की मौत के संबंध में इनक्वेस्ट (मृत्यु जांच) की कार्रवाई स्वरूप नगर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। 

नगर निगम का अतिक्रमण अभियान एक दिन में सिमटा, फुटफाथो पर फिर हुआ कब्जा ये खबर भी पढ़े : नगर निगम का अतिक्रमण अभियान एक दिन में सिमटा, फुटफाथो पर फिर हुआ कब्जा

 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति पर पड़ा बुरा असर

  बढ़ी खुदरा महंगाई : खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मई में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93 किन...
कारोबार 
 खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति पर पड़ा बुरा असर

शाम की चाय का वक्त हो और साथ में गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो?

मूंग दाल के पकौड़े  : मौसम सुहावना हो और शाम की गरमा-गरम चाय के साथ पकौड़े मिल जाए तो इससे...
खाना पकाना 
शाम की चाय का वक्त हो और साथ में गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो?

गर्मियों में रोज कांजी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?

कांजी: कांजी पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक ड्रिंक है। फर्मेंटेशन के कारण इसमें...
लाइफस्टाइल 
गर्मियों में रोज कांजी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?

ऐसा अतरंगी दिमाग कोई इंडियन ही लगा सकता है

अतरंगी जुगाड़ : अपने देश में ऐसे खूब सारे लोग हैं जिनका दिमाग थोड़ा हटके चलता है और वो अनोखे...
विचार मित्र 
ऐसा अतरंगी दिमाग कोई इंडियन ही लगा सकता है

चीन ने बिजली के तारों में लपेट दिए ‘रोबोटिक सांप’ जाने क्यों

नई दिल्ली। तकनीक का उपयोग करने में चीन बाकी देशों से हमेशा आगे नजर आता है। वहां दक्षिण-पश्चिम प्रांत युन्नान...
टेक-मित्र 
चीन ने बिजली के तारों में लपेट दिए ‘रोबोटिक सांप’ जाने क्यों

उत्तर प्रदेश

मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

मुरदाबाद । मुरदाबाद जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव रूपपुर में बारिश के दौरान शुक्रवार को कच्ची छत गिरने...
उत्तर प्रदेश 
मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

नोएडा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गौतमबुद्ध नगर सीट से अपने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर सिंह नागर को पार्टी से...
उत्तर प्रदेश 
बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

मुख्यमंत्री के हाथों से लाभांवित होने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिले
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर

कानपुर । इनकम टैक्स एक्ट-2025 में धर्मार्थ एवं धार्मिक संस्थाओं के लिए लागू किए गए नए प्रावधानों की जानकारी कर...
उत्तर प्रदेश 
इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर