आबकारी विभाग ने पुलिस टीम के साथ पकड़ी अवैध विदेशी शराब की 365 बोतलें
लखनऊ। सैरपुर के आईआईएम रोड के पास मुबारकपुर चौराहे पर आबकारी विभाग ने देर रात छापा मारकर अवैध रूप से रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में 365 बोतलें व केन जब्त किए गए, जिनमें बांबे सैफायर, जैक डैनियल्स, जैगरमिस्टर, रेड लेबल, ब्लैक डॉग, टीचर्स, बडवाइजर, ब्रीजर जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान मौके से मुबारकपुर निवासी नवनीत उर्फ गोपाल गुप्ता (32) को गिरफ्तार किया गया। वह घर में रखकर शराब बेच रहा था। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 और भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 61(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 350 के तहत केस दर्ज कर थाना सैरपुर में जेल भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़े : ब्रॉडगेज रेल लाइन की मांग को लेकर व्यापारियों ने एजीएम विनोद कुमार को सौंपा ज्ञापन।छापेमारी आबकारी आयुक्त व जिलाधिकारी लखनऊ के निर्देश पर की गई। जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक शिखर मल्ल और अभिषेक सिंह ने स्टाफ के साथ छापा मारा। टीम के अनुसार शराब अवैध तरीके से रखी गई थी और बेचने की तैयारी में थी।
ये खबर भी पढ़े : इटौंजा में धड़ल्ले से जारी अवैध मिट्टी खनन, रक्षक बने भक्षक, ₹1400 में बिक रही ट्रॉली
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
