पराली जलाने से आग बनी विकराल, आठ घर जलकर राख

पूर्व प्रधान पर पराली जलाने का आरोप, इटौंजा क्षेत्र का मामला  

पराली जलाने से आग बनी विकराल, आठ घर जलकर राख

लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर पराली जलाने से भीषण आग लग गई। गांव के पूर्व प्रधान बृजेश सिंह और उनके भाई शेरू द्वारा गेहूं की पराली जलाने से यह हादसा हुआ। पराली से आग पास के बांस के पेड़ों तक पहुंच गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और गांव तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और बीकेटी फायर कंट्रोल को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस दौरान कोई भी राजस्व कर्मी, तहसील अधिकारी या लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे। आग में 8 घर जल गए। राज किशलेई को सबसे अधिक साढ़े चार लाख रुपए का नुकसान हुआ। छुटकन का 3 लाख रुपए का घरेलू सामान जला। संदीप का ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ। जगदीश और कीढा प्रसाद का डेढ़-डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ। शिवकुमार और पुत्तू का एक-एक लाख रुपए का नुकसान हुआ। रामपाल को भी डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ।

WhatsApp Image 2025-05-12 at 19.22.42_1bce0587

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल भी पूर्व प्रधान ने ऐसा ही किया था। तब ग्रामीणों की सतर्कता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया था। इस बार पीड़ित परिवारों के पास सिर्फ तन के कपड़े बचे हैं और खाने के लिए अनाज भी नहीं बचा है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार
सरायकेला। पुलिस ने कांड्रा थाना क्षेत्र में कांड्रा मोड़ के पास स्थित मंडल स्टोर के मालिक चितरंजन मंडल पर रंगदारी...
कर्रेगुट्टा मुठभेड़ में मारे गए 20 नक्सलियों की शिनाख्त, 11 शव परिजनों को सौंपे गए
मोटरसाइकिल की टक्कर से मासूम बालक की मौत
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
शादी के छठे दिन मायके से विवाहिता नकदी-जेवर लेकर प्रेमी संग भागी
युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया, मुकदमा दर्ज
सांसद ने किया बस अड्डे का निरीक्षण, अस्थाई निर्माण का दिया आदेश