वरिष्ठ पत्रकार के विक्रम राव का निधन

वरिष्ठ पत्रकार के विक्रम राव का निधन

लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के विक्रम राव का आज सुबह 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर सुबह नौ बजे दर्शन के लिए यूपी प्रेस क्लब में रखा जाएगा। अंत्येष्टि सुबह दस बजे भैंसाकुंड में होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व राज्यपाल राम नाइक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री राव कई प्रमुख अखबारों में ब्यूरो प्रमुख पद पर रहें और कई पुस्तकें भी लिखीं। भारतीय प्रेस कॉउंसिल के छह वर्ष तक सदस्य रहे।

आपातकाल में तेरह माह तक देश की पांच जेलों में रहे। अपने पीछे पत्नी डॉ. सुधा राव और दो बेटे सुदेव राव और विश्व देव राव तथा बेटी विनीता राव छोड़ गये हैं। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी , मंडलीय अध्यक्ष शिवशरण सिंह तथा यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने संगठनों की ओर से स्व. राव के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार
सरायकेला। पुलिस ने कांड्रा थाना क्षेत्र में कांड्रा मोड़ के पास स्थित मंडल स्टोर के मालिक चितरंजन मंडल पर रंगदारी...
कर्रेगुट्टा मुठभेड़ में मारे गए 20 नक्सलियों की शिनाख्त, 11 शव परिजनों को सौंपे गए
मोटरसाइकिल की टक्कर से मासूम बालक की मौत
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
शादी के छठे दिन मायके से विवाहिता नकदी-जेवर लेकर प्रेमी संग भागी
युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया, मुकदमा दर्ज
सांसद ने किया बस अड्डे का निरीक्षण, अस्थाई निर्माण का दिया आदेश