जीजा बोल रहा हूं...कहकर महिला को लगाया चूना

अस्पताल में बच्ची भर्ती है कहकर ऑनलाइन 32 हजार की ठगी

जीजा बोल रहा हूं...कहकर महिला को लगाया चूना

लखनऊ। साइबर ठग हर दिन नये-नये तरीके से अपना रहे हैं। लोग इनके झांसे में आकर अपना लुट जा रहे है। कुछ ऐसा ही एक मामला थाना कृष्णानगर में आया है। यहां पर एक महिला को साइबर ठग ने जीजा बनकर फोन किया और बताया कि उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती है और इतने पैसों की जरूरत है। इस प्रकार की बातों में महिला को फंसाकर उसके खाते से 32 हजार रुपये साइबर ठग ने निकाल लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजलक्ष्मी दोहरे निवासी सुभाष नगर आलमबाग ने थाना कृष्णानगर पर सूचना दिया कि 21जनवरी को समय करीब पांच बजे वादनी के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया।
 
फोन करने वाले उस व्यक्ति ने अपना परिचय उसके जीजा धर्मेन्द्र सिंह का देकर कहा कि उनकी बच्ची हॉस्पिटल में भर्ती है और वादिनी के जीजा उसे पैसे भेज रहें हैं। क्योंकि उनका फोन-पे ओवरलिमिट ट्राजैक्शन होने के कारण हॉस्पिटल में जमा नहीं हो पा रहा है। इसके बाद वादिनी के फोन पर 15,000 रुपए फिर 10,000 रुपए के का मैसेज आया और फिर वादिनी से कुल सात बार में फोनपे से कुल 32,000 रुपए चले गये।
 
जबकि उसके द्वारा एक भी पैसा उनका भेजा हुआ नहीं आया। इस तरह से वादिनी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करके 32 हजार रुपए ले लिये गये। तहरीर मिलने पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
 
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री याेगी हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री याेगी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान उन्होंने...
केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त
सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम