सआदतगंज में बाइक सवार सड़क किनारे गड्ढे में गिरा
By Harshit
On
लखनऊ। सआदतगंज में एक बाइक सवार सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। राहगीरों और आस-पास के लोगों ने घायल बाइक चालक को गड्ढे से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। कई दिनों पहले नगर निगम की तरफ से गड्ढा खोदा गया था।
नगर निगम जोन-1 सआदतगंज के गोलागंज चार बत्ती चौराहा पर शनिवार दोपहर हादसा हुआ। यहां गड्ढे में बाइक सवार गाड़ी समेत गिर गया। गनीमत रही कि बाइक चालक को मामूली चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को गड्ढे से बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि कई दिनों से गड्ढा खोद दिया गया है। सड़क किनारे गड्ढा होने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। यह जानलेवा साबित हो सकता है।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
22 Mar 2025 05:58:41
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र स्थित पान खेड़ा गांव में शुक्रवार की रात डबल मर्डर की वारदात से दहशत का माहौल...
टिप्पणियां