आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, डायवर्जन से जाम की स्थिति

केडी सिंह मेट्रो स्टेशन बंद करना पड़ा, राजभवन घेराव को निकले थे

आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, डायवर्जन से जाम की स्थिति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर आजाद समाज पार्टी ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में राजभवन घेराव करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता पहुंचे। भीड़ को देख पुलिस ने हजरतगंज के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी। कई जगह डायवर्जन किया। इससे शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई।

प्रदर्शनकारी चंद्रशेखर पर हुए हमले के विरोध में राजभवन का घेराव करने निकले थे। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया तो सभी रोड पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के प्रदर्शनकारियों की मांग का ज्ञापन लेकर धरना समाप्त करा दिया। जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर आजाद ने परिवर्तन चौक से पैदल मार्च कर राजभवन तक जाने का आह्वान किया था, लेकिन पुलिस ने पहले ही मोर्चा संभाल लिया। पूरे प्रदेश में नाकाबंदी हो गई। चंद्रशेखर को चंदौली में डिटेन कर लिया गया। 

अलग अलग जिलों में आसपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों को पुलिस ने नजरबंद किया। राजधानी के परिवर्तन चौक पर कार्यकर्ता जुटे तो माहौल गरमाने लगा। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई। फोर्स किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार थी। चौतरफा बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की गई। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित गौतम, प्रदेश सचिव अनिकेत धानुक और जिलाध्यक्ष अजय भारती समेत अन्य जनपदों से कार्यकर्ता पहुंचे थे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कोटा में मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की चार दिवसीय श्रंखला शुरू कोटा में मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की चार दिवसीय श्रंखला शुरू
कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिवस 11 मई के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं...
गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली