चढ़ रहा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा विकास के लिए भेजा जा रहा पैसा : रवि नैय्यर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के गालव नगर मंडल में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी रवि नैय्यर के समर्थन में जनसंपर्क रैली का आयोजन किया गया। विधानसभा क्षेत्र की जनता में रवि नैय्यर के व्यवहार और निरंतर जनसेवा को लेकर जनता में सकारात्मक भाव है। गली मौहल्लों में रवि नैय्यर के जनसेवा और गौ सेवा के लिए किये गये कार्यों की चर्चा भी है। आज नगर निगम के वार्ड नंबर 78 में चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। संबोधित करते हुए रवि नैय्यर ने कहा कि मेरी विधानसभा क्षेत्र ही मेरा परिवार है। हर दिन जब लोगों के बीच जाना होता है तब लोग आत्मीयता और सत्कार से मुझे विजय का आशीर्वाद देते हैं। लोकतंत्र में जनता ही माई बाप होती है उसके आशीर्वाद के बिना गुजारा नहीं होता। प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त है। अपराध बेलगाम है और महिलाओं में भय का माहौल है। युवा पेपर लीक और बेरोजगारी से टूट चुके हैं।

भाजपा प्रत्याशी रवि नैय्यर ने कहा कि मेरा सदैव प्रयास रहा है कि विकास कार्य अधिक से अधिक कराए जाएं। और जब हम बार बार डबल इंजन की सरकार बनाने की बात कहते हैं उसके पीछे हमारा मकसद ये है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा राजस्थान के विकास के लिए भेजे जाने वाला बजट भ्रष्टाचार की भेंट ना चढ़े। जैसे जल जीवन मिशन योजना में राजस्थान में कई हजार करोड़ का घोटाला सामने आया है। गरीब जनता का पैसा लूटने वाले लोगों के खिलाफ हमारी सरकार बनने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस