भाजपा लोगों के सपने पूरे करती है- वसुन्धरा राजे

भाजपा लोगों के सपने पूरे करती है- वसुन्धरा राजे

प्रतापगढ़/आसपुर/गढ़ी/बांसवाडा/जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों सरकारों के काम काज को जनता ने देखा है, परखा है। दिल पर हाथ रख कर तुलना करोगे तो पाओगे भाजपा की सरकार लोगों के सपने पूरे करती है, जबकि कांग्रेस सरकार सिर्फ़ सपने दिखाती है। राजे प्रतापगढ़ से भाजपा प्रत्याशी हेमंत मीणा, आसपुर प्रत्याशी गोपी चंद मीणा, गढ़ी प्रत्याशी कैलाश मीणा और बांसवाड़ा प्रत्याशी धन सिंह रावत के समर्थन में आयोजित सभाओं में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति को जाति से, भाई को भाई से लड़ाने का काम करती है। समाज को बांटने का काम करती है, जबकि भाजपा लोगो को लोगों से जोड़ने का काम करती है।

राजे ने कहा कि भाजपा जो भी वादा करती है, वह पूरा करती है, लेकिन कांग्रेस वादा तो करती है, पर पूरा नहीं करती। वादों के नाम पर लोगों को ठगती है। न बिजली, न पानी, न सड़क, न शिक्षा, न क़ानून और व्यवस्था। कांग्रेस की यही कहानी है। महिलाओं के साथ सर्वाधिक अत्याचार राजस्थान में है। भ्रष्टाचार में कीर्तिमान क़ायम कर रखा है। आज स्कूलों में अध्यापक नहीं हैं, कॉलेज में व्याख्याता नहीं हैं, अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं, पद ख़ाली है पर नौकरी नहीं है। पेपर लीक में रिकॉर्ड हो गया है। उन्होंने कहा एक तरफ़ तो मोदी जी हैं, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण का सपना साकार किया। गरीब कल्याण, जन धन, आयुष्मान, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि, मुद्रा और बीमा योजना के माध्यम से करोड़ों देशवासियों के जीवन को खुशहाल किया। एक तरफ़ गहलोत की सरकार है, जिसने प्रदेश को बदहाल किया। रोज़ 20 दुष्कर्म, 7 हत्याएं, 19 बार पेपर लीक कर 70 लाख युवाओं के सपनों पर पानी फेरा।


Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

देश की पहली राजकीय कन्या सैनिक विद्यालय का लोकार्पण देश की पहली राजकीय कन्या सैनिक विद्यालय का लोकार्पण
जयपुर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को बीकानेर जिले के...
उन्नत टूल किट्स वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भाजपा अपने वादों पर नहीं उतर पाई: शिवपाल सिंह यादव
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सदर विधायक से की मुलाकात
अब भोपाल होगा भिक्षावृत्ति मुक्त, गठित आठ दल करेंगे शहर का भ्रमण
मंत्री ने दिव्यांगजनों के बीच किया मोटर युक्त बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण
पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान