भारतीय मूल के कॉमेडियन नील नंदा का निधन
By Mahi Khan
On
मुंबई। लोकप्रिय हास्य अभिनेता नील नंदा का निधन हो गया। वे 32 वर्ष के थे और लाॅस एंजिल्स में रहते थे। उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस सदमे में हैं। उन्होंने एक दिन पहले अपना जन्मदिन मनाया था। इसकी पुष्टि नील के मैनेजर ग्रेग वाइज ने की है। सोशल मीडिया पर नील के लाखों फॉलोअर्स हैं। भारतीय मूल के नील को बचपन से ही कॉमेडी का बहुत शौक था। पिछले 11 साल से नील के मैनेजर ग्रेग वाइज ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि नील का निधन हो गया। मैं नील को तब से जानता हूं, जब वह 19 साल का था। नील की मौत के कारण के बारे में कोई जानकारी जारी की है। नील के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का तांता लगा है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
11 Jul 2025 08:52:54
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज (शुक्रवार को) उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां विभिन्न विकास...
टिप्पणियां