गैस सिलेंडर से निकली आग से महिला झुलसी, मौत
By Mahi Khan
On
राजगढ़। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोकमपुरा में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से निकली आग से 35 वर्षीय महिला गंभीर रुप से झुलस गई, जिसकी खिलचीपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार बीती शाम ग्राम मोकमपुरा निवासी 35 वर्षीय गायत्रीबाई घर में खाना बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर से निकली आग महिला के कपड़ो में लग गई। परिवार के सदस्यों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह गंभीर रुप से झुलस गई, गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्ट्या में यह घटना दुर्घटनावश मानी जा रही है फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 11:45:32
रांची । झारखंड एक बार फिर से तपने लगा है। राज्य के पलामू जिला में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया...
टिप्पणियां