40 डिग्री पहुंचा झारखंड का तापमान

40 डिग्री पहुंचा झारखंड का तापमान

रांची । झारखंड एक बार फिर से तपने लगा है। राज्य के पलामू जिला में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। अन्य जिलों में भी तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है।

राजधानी रांची में पिछले छह दिनों में तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। तीन मई को रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री था जो शुक्रवार को बढ़कर 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

तापमान बढ़ने से राजधानीवासियों को दिन में प्रचंड गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि शाम होते ही बादल छा रहे हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

वहीं गुरुवार की शाम में बुंदाबांदी के बावजूद काफी उमस महसूस की गई।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की आशंका जताई है। साथ ही 10 से 14 मई तक उत्तर-पूर्वी झारखण्ड में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कल से 15 जून तक नालों की तलिझाड़ सफाई अभियान: फात्मा रज़ा  कल से 15 जून तक नालों की तलिझाड़ सफाई अभियान: फात्मा रज़ा 
        बदायूं। सदर नगर पालिका मानसून शुरू होने से पहले आज से 15 जून तक 70 छोटे बड़े नालों की
आज से 20 मई तक 12 दिवसीय प्रशिक्षण
एक दिवसीय दौरे पर अम्बिकापुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा  
भागलपुर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने व्यवसायी के परिवार से की मुलाकात
अग्निशमन विभाग ने स्कूलों में कराया मॉक ड्रिल
पश्चिम सिंहभूम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत माता की जय के लगे नारे
महाराणा प्रताप का साहस आने वाली पीढ़ियों को करेगा सदैव प्रेरित : केशव प्रसाद मौर्य