रेत खदान धसकी, एक महिला की मौत, दो गंभीर, कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका

रेत खदान धसकी, एक महिला की मौत, दो गंभीर, कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका

जबलपुर। जबलपुर में रेत की अवैध खदान धंसने से महिला समेत तीन की मौत हो गई। घटना गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रमखीरिया गांव की है। बुधवार सुबह 11 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। खदान में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। जानकारी अनुसार गोसलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा रामखारिया रेत खदान में रेत उत्खनन करते हुए कुछ लोग दब गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से अभी तीन लोगों को निकाला गया और एम्बुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल भेजा गया है। जिसमें मुन्नी बाई नाम की महिला की मृत्यु होने की खबर है, जबकि दो अन्य गंभीर हैं। वहीं घटना स्थल पर और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते मिट्टी हटाकर तलाश करने में ग्रामीण जुटे हुए है।


Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां