सीएम डॉ. यादव आज जापान दाैरे के चाैथे दिन जी-2-जी और बी-2-बी बैठकों में होंगे शामिल 

सीएम डॉ. यादव आज जापान दाैरे के चाैथे दिन जी-2-जी और बी-2-बी बैठकों में होंगे शामिल 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहनअपनी जापान यात्रा के चौथे दिन आज शुक्रवार काे गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट (G2G) और बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) बैठकों में शामिल हाेंगे। इन बैठकों में राज्य के औद्योगिक विकास और जापान के साथ व्यापारिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के उच्च अधिकारियों और प्रमुख उद्योगपतियों से मिलकर मध्यप्रदेश में निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने दी।

उन्‍होंने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो के लिए रवाना होंगे। क्योटो में प्रमुख सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश में पर्यटन और सांस्कृतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के उपायों पर विचार होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो में लंच कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें व्यापारिक प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के साथ चर्चा का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम के दौरान, राज्य के विभिन्न उद्योगों, जैसे आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन पर चर्चा की जाएगी, जिससे इन क्षेत्रों में जापान के अनुभव का लाभ लिया जा सके।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो के बाहरी इलाकों में स्थित एक अन्य सांस्कृतिक स्थल का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान सांस्कृतिक साझेदारी को और बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो से टोक्यो के लिए शिंकांसेन ट्रेन से रवाना होंगे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
रायपुर । रायपुर में आज शुक्रवार काे आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना...
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब