जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, दिल्ली में जेपी नड्डा के घर हुआ मंथन

 केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दोनों उप मुख्यमंत्री रहे मौजूद

जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, दिल्ली में जेपी नड्डा के घर हुआ मंथन

भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर रविवार शाम को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर मंथन हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में करीब एक घंटे चली बैठक में मंत्रिमंडल के चेहरों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व राजेन्द्र शुक्ल, कैलाश विजयवर्गीय व नरेन्द्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। प्रदेश में मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री के बाद अब मध्यप्रदेश को नए मंत्रिमंडल का इंतजार हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसी सिलसिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके साथ डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्रिमंडल गठन को लेकर नेताओं ने एक घंटे चर्चा की।


 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

नूर अफशा ने कार्यकर्ताओं संग मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन  नूर अफशा ने कार्यकर्ताओं संग मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन 
    बदायूं। मंगलवार को समाजवादी पार्टी बदायूं की विधानसभा अध्यक्षा नूर अफशा नूरी ने महिला कार्यकर्ताओं संग समाजवादी पार्टी के
भीम आर्मी से जुड़े युवक की हुई रहस्यमय मौत
हाथरस: सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में सर्पदंश से महिला की मौत...
पति-पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग की आत्महत्या, पानी के टैंक में मिले चारों के शव
स्टॉक मार्केट में प्रीमियम लिस्टिंग के बाद सनटेक इंफ्रा को लगा झटका
स्टॉक मार्केट में सुपरटेक ईवी की फीकी एंट्री
मजबूत लिस्टिंग के बाद रामा टेलीकॉम के शेयरों पर लगा लोअर सर्किट